एसडीएम शर्मा ने करवाई खाद वितरण स्थल पर टेंट कुर्सियां एवं पेयजल की व्यवस्था
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। मंगलवार को बैरसिया में मंडी प्रांगण स्थित खाद वितरण गोदाम व अन्य खाद गोदामों पर यूरिया और डीएपी खाद वितरण में हो रही जमकर धांधली पर अंकुश लगाने एसडीएम आशुतोष शर्मा एवं तहसीलदार दीपक चौरसिया मंडी स्थित खाद वितरण गोदाम एमपी एग्रो पर बैठे और खाद वितरण कराया इसके साथ ही एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सबसे पहले खाद लेने आए किसानों से चर्चा की और किसानों को बैठने के लिए खाद वितरण स्थल पर टेंट व कुर्सियां लगवाने के साथ ही पेयजल की व्यवस्था कराई गई इसके बाद कृषि विभाग और राजस्व विभाग अमला आरआई,पटवारियों ने किसानों की सुविधा अनुसार टोकन वितरण कर खाद वितरण किया गया इस दौरान एसडीएम आशुतोष शर्मा तहसीलदार दीपक चौरसिया नायब तहसीलदार पुलिस जवान एवं राजस्व विभाग का अमला कृषि विभाग के अधिकारी गण और कृषक बंधु मौजूद रहे।

