आज शाम होगा अदनान खान निर्देशित “द ग्रेट राजा मास्टर टेलर एंड ड्रामा कंपनी” का मंचन
भोपाल। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की सांस्कृतिक एवं प्रस्तुति अनुदान योजना के अंतर्गत, रंग मोहल्ला सोसाइटी फॉर परफार्मिंग आर्ट्स समिति भोपाल 3 दिवसीय प्रदीप अहिरवार नाट्य उत्सव का आयोजन भोपाल में करेगी।
यह 9 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन रंगश्री लिटिल बैले द्रूप (एल.बी.टी), साइंस सेंटर के पास, स्मार्ट सिटी रोड, श्यामला हिल्स, पर होगा।
रंग मोहल्ला सोसायटी के अध्यक्ष अर्जुन अहिरवार ने बताया कि इस समारोह में प्रतिदिन शाम 7 बजे से नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके तहत 9 अक्टूबर को दिनेश भारती द्वारा लिखित एवं अदनान खान द्वारा निर्देशित हास्य नाटक “द ग्रेट राजा मास्टर टेलर एंड ड्रामा कंपनी” का मंचन किया जाएगा। जिसकी प्रस्तुति रंग मोहल्ला सोसाइटी फॉर परफार्मिंग आर्ट्स समिति के कलाकार देंगे। 10 अक्टूबर को सुनील मिश्र द्वारा लिखित एवं आनंद मिश्र द्वारा निर्देशित नाटक “ऐसे रहो की धरती” की प्रस्तुति सघन सोसायटी फॉर कल्वर एवं वेलफेयर के कलाकार द्वारा दी जाएगी। समारोह के आखिरी दिन 11 अक्टूबर को अब्दुल हक द्वारा लिखित एवं विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित नाटक “संगी रहो संग छूट गव” की प्रस्तुति रामकृष्ण रिपरटायर कल्चर एंड सोशल सोसाइटी के कलाकार द्वारा दी जाएगी।
