भोपाल। इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद की पैदाइश और उनकी वफात का महीना चल रहा है। दुनिया में हर जगह अकीदतमंद उत्साह के साथ जश्न ए ईद मिलादुन्नबी नबी मना रहे हैं। इसी कड़ी में 5 सितंबर को मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी का दौर चल रहा है।
तैयारियों के इसी दौर में सीरत कमेटी के अध्यक्ष सूफी मोहम्मद जाकिर उर्फ गब्बू बाबा इंदौर पहुंचे। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जश्न ए मिलाद सारी कायनात में मनाया जा रहा है। इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद दुनिया में भलाई और भाईचारे का संदेश लेकर आए थे। उन्होंने हर इंसान की भलाई की बात कही। मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस को लेकर कहा कि उत्साह सबमें होता है। लेकिन इस दौरान नमाज को न भूला जाए। नमाज हर मुसलमान पर फर्ज है। इसका हर हालात में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने जुलूस में डीजे ना ले जाने के लिए अपील की। साथ ही नमाज के वक्त पर इसको अदा करने की बात कही। जलसा ए मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे प्रदेश के सूफी, संत और उलेमा जमा हुए थे।
नमाज का दामन थाम लो, हर मुश्किल से बचोगे : सूफी मोहम्मद जाकिर
