लापरवाह व गैर जिम्मेदार शिक्षकों में आदेश से मचा हड़कंप
जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षिकों की उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस सुविधा पर सख्ती कर दी है स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि अगर कोई शिक्षक ई-अटेंडेंस पर उपस्थिति दर्ज नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी अनुसार आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर अब सख्त रुख अपनाया है

भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है कि वे अपने-अपने जिले में कार्यरत प्राचार्यों और शिक्षकों की ई-अटेंडेंस हर हाल में सुनिश्चित करें. 22 अगस्त को जारी आदेश के बाद अब सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षक और प्राचार्य को अपनी उपस्थिति मोबाइल एप पर दर्ज करनी पड़ेगी. इससे लापरवाह और गैर जिम्मेदार शिक्षकों में हड़कंप मच गया है तो वहीं दूसरी तरफ इस तरह के आदेश की प्रशंसा भी खूब हो रही है।
