भोपाल। संस्था तहजीब हमेशा साहित्य, कला, इल्म और आम लोगों से जुड़ी बातों पर आयोजन कर इनके लिए बेदारी फैलाने की कोशिश करती रही है। इसी कड़ी में इस इतवार को वह एक बड़ा आयोजन करने वाली है। “भोपाल इल्म और अदब के आईने में” विषय पर एक सेमिनार किया जा रहा है। शहर के नामवर वक्ता इसका हिस्सा होंगे। जबकि कई नेशनल और इंटरनेशनल नाम इस आयोजन की जीनत बनेंगे। शहर की बअदब आवाम इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर इल्म और अदब के लिए अपनी रुचि जाहिर करेंगे।
संस्था तहजीब फाउंडेशन के डॉ. अंजुम बाराबंकवी और डॉ. महताब आलम ने बताया कि 13 जुलाई को यह आयोजन एमडी हॉयर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीराबाद में होने वाले इस आयोजन मौलाना सैयद शराफत अली नदवी को समर्पित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरिफ अजीज करेंगे, जबकि संचालन का जिम्मा डॉ. महताब आलम निभाएंगे। कार्यक्रम में रिटायर डीजीपी एमडब्ल्यू अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली, दैनिक नया नजरिया के संपादक डॉ. नजर महमूद और इंटर नेशनल ख्याति प्राप्त पीर बादशाह मियां साहब मेहमान ए खास होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रोफेसर नौमान खान, डॉ. जिया हामिद, डॉ. मौलाना हबीब रहमान नदवी, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. मरजिया आरिफ और डॉ. अहसान आज़मी विशेष वक्ता होंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा।
भोपाल के अदब और इल्म को जानेंगे लोग, आयोजन कल
