101 भगवा ध्वजों को हाथों में लिए हजारों राम भक्त हुए शामिल, 50 से अधिक स्थान पर किया गया स्वागत
भोपाल। श्री राम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर घोड़ा निक्कास चौराहे से परंपरा धार्मिक एवं सामाजिक संस्था भोपाल द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा का शुभारंभ हनुमान चालीसा की विशेष प्रस्तुति एवं साधु संत एवं सांसद आलोक शर्मा जी द्वारा मां कौशल्या की गोद में विराजे श्री राम लल्ला जी की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया।
शोभा यात्रा में भगवान श्री राम का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा।

101 भगवा ध्वज, मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध गोस्वामी डीजे,ढोल,बैंड,दुल्दुल घोड़ी,आकर्षक बग्गी में सवार भगवान श्री गणेश जी, के साथ-साथ कई आकर्षक धार्मिक झांकियां चल समारोह में शामिल रही।

शोभा यात्रा घोडा निक्कास मां कर्मा देवी रोड से प्रारंभ होकर छोटे भैया कॉर्नर, जुमराती गेट, लोहा बाजार, सुभाष चौक, लखेरापूरा होते हुए भवानी चौक सोमवारा पर समापन होगा।
प्रारंभ हनुमान चालीसा पाठ से एवं समापन स्थल पर जबलपुर से पधारे कलाकारों द्वारा कर्फ्यू वाली माता जी की भव्य महाआरती के साथ साथ आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम हुए।

भव्य शोभा यात्रा में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, संस्था के अध्यक्ष अवनी शर्मा,मंडल अध्यक्ष, मनोज राठौर, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष पूजा शर्मा, आशीष सिंह ठाकुर, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ महामंत्री विवेक साहू, घोड़ा निक्कास व्यापारी महासंघ अध्यक्ष ईशान अग्रवाल, आकाश बाथम, मोहित गौर सहित अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे।
