भोपाल। सत्य और शांति की बात कहने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी राजधानी भोपाल में होंगे। मुहब्बत भरे इन लम्हों को यादगार फ्रेम में सजाने की कोशिश की गई…! इसे आकार देने के लिए 7 अप्रैल की तारीख तय है है। जगह का चयन झील के किनारे को किया गया। दुनिया के पसंदीदा शायर मंजर भोपाली के निवास बादबान पर आयोजित इस महत्वाकांक्षी आयोजन में शहर के बुद्धिजीवी, साहित्यकार, शायर, पत्रकार शहर के खुसूसी लोग जुटेंगे।
साहित्यिक संस्था हम एक हैं के
मंजर भोपाली ने बताया कि 7 अप्रैल को नोबल शांति पुरुस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के भोपाल आगमन पर एक शाम मुहब्बत के नाम से खूबसूरत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान झील के किनारे कैलाश सत्यार्थी के साथ मुहब्बत की बातें होंगी। इस मौके पर कैलाश सत्यार्थी जी शहर के शायरों और बुद्धिजीवियों से खास बात करेंगे।
झील का किनारा… सत्य की बात, मुहब्बत की बात
