अमित सेन
8085661177
भोपाल। मप्र दौरे पर पहुंची 16वें वित्त आयोग की टीम के सदस्य भोपाल में हैं। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और डॉ. मनोज पांडा ने अपने अपने परिवार के साथ भोपाल स्थित राज्य पुरातत्व संग्रहालय का दौरा किया। इस उन्होंने थीम गैलरी, आर्काइव्स गैलरी, स्कल्पचर गैलरी, शस्त्र गैलरी, ब्रोंज़ गैलरी, मैनुस्क्रिप्ट गैलरी सहित कई अन्य गैलरी का निरीक्षण किया।

उन्होंने संग्रहालय के समृद्ध संग्रह और प्रदर्शनों की सराहना करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि संग्रहालय बेहद सूचनात्मक हैं। संग्रहालय एवं वहाँ संग्रहित पुरासंपदा से काफी कुछ नया जानने को मिला। संग्रहालय देखने के बाद अमिता पनगढ़िया एवं पुष्पांजलि पांडा ने यह भी कहा कि वे अन्य लोगों को भी इस संग्रहालय का दौरा करने की सलाह देंगे । साथ ही शाम को वर्तमान नियंत्रक-महालेखापरीक्षक भारत सरकार के संजय मूर्ति एवं उप नियंत्रक- महालेखापरीक्षक जयंत सिन्हा ने राज्य पुरातत्व संग्रहालय भोपाल का भ्रमण किया। जिसमें उनके द्वारा यहाँ पर प्रदर्शित महत्त्वपूर्ण पुरा सामग्री एवं व्यवस्था के संबंध में प्रशंसा की गई।

