प्रयागराज महाकुंभ में पैदल यात्रा कर घर लौटे श्रद्धालुओं का गृह ग्राम में पत्रकार जीतेन्द्र सेन द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

Share :

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। ग्राम डुंगरिया गांव से करीब चार दर्जन से भी अधिक श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए कुंभ नगरी महाप्रयागराज पहुंचें थे। करीब 22 दिनों की पदयात्रा कर पहुंचे श्रद्धालु ने संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। तत्पश्चात वहां से भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम पहुंचकर रामलाल के दर्शन किए और वहां से फिर दूसरी बार प्रयागराज महा कुंभ में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था की डुबकी लगाकर करीब 32 दिनों की यात्रा कर शुक्रवार को अपने गृह ग्राम डुंगरिया लौटे जहां श्रद्धालुओं के गांव पहुंचने पर ग्राम में डीजे ढोल नगाड़े एवं आतिशबाजी के साथ पुष्प वर्षा करते हुए श्री हनुमान मंदिर मढ माता में यात्रा संपन्न हुई। जहां इसी कड़ी में श्रद्धालुओं का पत्रकार जीतेन्द्र सेन द्वारा निवास पर तिलक लगाकर पुष्प मालाएं पहनाकर अंग वस्त्र एवं ऋतु फल देकर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पं अरुण शर्मा,जगमोहन शर्मा शेखर शर्मा गौरव दस दशरथ सिंह रामबाबू निरंजन सिंह सुरजीत सिंह जीतेन्द्र सिंह शैतान सिंह माखन सिंह राजकुमार भूपेंद्र पाल गब्बर सिंह छोटू सिंह राहुल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu