डुंगरिया से प्रयागराज अयोध्या धाम तक श्रद्धालुओं की करीब आठ सौ किलोमीटर पदयात्रा का भव्य समापन

Share :

पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी बल्कि समाज में सद्भाव एकता और सेवा भाव का संदेश भी दे गई।

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। ग्राम डुंगरिया से करीब 48 श्रद्धालुओं ने धर्म आस्था और भक्ति की अद्वितीय मिसाल पेश करते हुए करीब आठ सो किलोमीटर की पैदल पदयात्रा पूरी की। यह यात्रा प्रयागराज अयोध्या धाम तक संपन्न हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने 22 दिन लगातार पदयात्रा कर धार्मिक स्थलों के दर्शन किए
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय भक्त गणों द्वारा फूल मालाओं और प्रसाद के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के समय श्रद्धालु समीपस्थ मंदिरों में रुकते और रामधुन भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना देते करीब 32 दिन की यात्रा के बाद सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गृह गांव डुंगरिया लौटे गांव पहुंचने पर ओम सिद्धि कृषि सेवक केंद्र मेंगरा जोड़ पर किसान संघ के जिला मीडिया प्रभारी विनय पटेल द्वारा श्रद्धालुओं का शाल श्रीफल और पुष्पमालाओं से स्वागत किया सभी श्रद्धालुओं के लिए सत्कार एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई

इस अवसर पर ग्राम सरपंच शैतान सिंह राजपूत सचिव बद्री प्रसाद दांगी.सचिव कैलाश नारायण साहू जी.आर.एस.दशरथ सिंह पं. कैलाश नारायण बैरागी सहित अनेक गणमान्य नागरिक पत्रकार गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu