अमित सेन
8085661177
भोपाल। चिड़ार (चड़ार) क्षत्रिय समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भोपाल में संपन्न हुआ। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर में संपन्न हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक युवाओं ने सहभागिता की। समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम में दौ सौ से अधिक युवक/युवतीयों ने बेझिझक होकर अपने भावी जीवन साथी के गुणों पर बात की। इसके साथ ही समाज की युवा पीढ़ी ने परिचय सम्मेलन में अपना परिचय देने के साथ ही अपनी पसंद भी सामने रखी ।

नरोत्तम सिंह चंदेल के अनुसार सम्मेलन में कई प्रांत के सामाजिक बंधु उपस्थित रहे, वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चिड़ार, राष्ट्रीय संरक्षक जे एल सुन्दरे, प्रदेशाध्यक्ष रघुवीर चिड़ार, युवा प्रदेशाध्यक्ष हरिओम चिड़ार, जिलाध्यक्ष प्रकाश चिड़ार, सहित समस्त जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपस्थित रही।
कार्यक्रम की सफलता के लिए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चंदेल ने सबका आभार व्यक्त किया।

