अमित सेन
8085661177
भोपाल। सायबर सुरक्षा “सेफ क्लिक” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को चोपड़ा कलां के एल एस मेमोरियल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी एवं उपनिरीक्षक स्वाति दुबे द्वारा सेफ क्लिक अभियान में इंटरनेट से होने वाले अपराध की जानकारी तथा सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का उपयोग करने की बातें साझा की गई।
फिशिंग की पहचान किस तरह कैसे की जाए इसके संबंध में विस्तार पूर्वक बच्चों को समझाइए दी गई तथा सेफ इंटरनेट डे के लिए स्लोगन तैयार कर सायबर अपराध के संबंध में जानकारी दी ।

इसके साथ ही मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से पहले अपने डाटा की अनुमतियो और एक्सेस की जांच करने, कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, केवायसी संबंधी, फर्जी कॉल व एसएमएस से सावधान रहने, सायबर वित्तीय धोखाधडी के संबंध में जानकारी दी साइबर अपराध के संबंध में उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया गया।

किसी के साथ सायबर फ्राड होंने पर तुरंत शिकायत करने के लिये हेल्पलाईन नं. 1930 पर सूचित करने हेतु बताया गया। तथा बच्चों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता एवं साइबर सुरक्षा एवं अपराध से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया उक्त कार्यक्रम में लगभग 500 बच्चे एवं स्कूल स्टाफ सम्मिलित हुआ ।

