भोपाल। केंद्र सरकार के बजट पर “आप” का बड़ा तंज सामने आया है, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने बजट को निराशाजनक बताया है। आप प्रवक्ता ने कहा कि बजट ने निवेशकों को निराश किया है। इस बजट में गरीबों और मध्यमवर्ग को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। रमाकांत पटेल ने कहा कि बजट में किसानो तथा बेरोजगारो के लिए कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने बजट को लोगों को ठगने वाला और पूंजीपतियों को लूट की छूट देने वाला बजट बताया।
निवेशकों और मध्यमवर्ग को ठगने वाला बजट – आप प्रवक्ता पटेल
