अपना गणतंत्र अपना मान है, सम्मान है, इस पर हमें गर्व : अदनान

Share :

भोपाल। साल में एक दिन कौमी तराने गा लेना, परेड और झांकियों के दृश्य देखते हुए सुखद अनुभव कर लेना भर ही गणतंत्र नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा अहसास है, जो हर पल, हर क्षण, हर लम्हा हमारी रगों में बहता और बसता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबको समान अधिकार और सभी के एक जैसी सुविधाएं मुहैया कराने वाला एकमात्र मुल्क हमारा भारत है। हमें अपने संविधान पर गर्व भी करना चाहिए और इसके प्रति अपना आदर भाव भी रखना चाहिए।
76वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी भोपाल में आयोजनों की लंबी श्रृंखला चली। लाल परेड ग्राउंड में सरकारी आयोजन से लेकर कमोबेश सभी सरकारी दफ्तरों में खुशियों के तराने लहराए। इसके अलावा निजी संस्थानों और प्राइवेट स्कूलों में भी गणतंत्र कार्यक्रम हुए। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में शामिल द आईकोनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में थिएटर और टीवी आर्टिस्ट अदनान खान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का वंदन करने के बाद स्टूडेंट्स से बात करते हुए गणतंत्र के महत्व को साझा किया। मुख्य अतिथि अदनान खान ने स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र से प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर स्कूल संचालक सुमन दास पुरोहित ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक, साहित्यिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल स्टॉफ और स्टूडेंट्स मौजूद थे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu