भाजपा भोपाल नगर रविन्‍द्र यति तो भोपाल ग्रामीण से तीरथ सिंह मीणा होंगे अध्यक्ष।

Share :

18 और बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की घोषणा

जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव वर्ष 2024 के लिये जिलाध्‍यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत सोमवार को 16 जिला जिसमे देवास अशोकनगर भोपाल नगर एवं ग्रामीण की घोषणा की गई। आपको बता दें कि रविवार रात्रि में विदिशा एवं उज्‍जैन नगर के जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की गई थी अभी इन 18 जिलों को छोड़कर बाकी की घोषणा होना बाकी  हैं। जिसमें देवास के लिये रायसिंह सेंधव एवं अशोकनगर के लिये आलोक तिवारी को जिलाध्‍यक्ष घोषित किया गया हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से ये घोषणा की गई है अन्‍य जिलों में भोपाल ग्रामीण के लिए तीरथ सिंह मीणा भोपाल नगर के लिये रविन्‍द्र यति मऊगंज के लिये डॉ. राजेन्‍द्र मिश्रा मैहर कमलेश सुहाने रतलाम प्रदीप उपाध्‍याय शिवपुरी जसमंत जाटव श्‍योपुुर शंशाक भूषण जबलपुर राजकुमार पटेल गुना धर्मेन्‍द्र सिकरवार हरदा राजेश वर्मा नीमच वंदना खण्‍डेलवाल को जिलाध्‍यक्ष घोषित किया गया हैं
वही बुरहानपुर मनोज माने पन्‍ना बृजेन्‍द्र मिश्रा छतरपुर चन्‍द्रभान सिंह गौतम, खण्‍डवा राजपाल सिंह तोमर, उज्‍जैन ग्रामीण राजेश धाकड़ को जिलाध्‍यक्ष बनाया गया हैं। भोपाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति घोषित भारतीय जनता पार्टी म.प्र. संगठन चुनाव 2024 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से पार्टी की प्रदेश महामंत्री जिला चुनाव अधिकारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भोपाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति की घोषणा की है। 
रविंद्र यति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1990 से 2002 तक खंडवा के जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत सह मंत्री के पद पर पदस्थ थे। 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष 2011 एवं 12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष एवं 2003 से लगातार मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ है। यति भोपाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था कोलार हिंदू उत्सव समिति में सचिव एवं कोलार व्यापारी महासंघ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। रविन्द्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में 2007 से लगातार नगर पालिका में पार्षद हैं। वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य एवं एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी में अध्यक्ष है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu