वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा को पूरा करेगा मप्र उर्दू अकादमी का तीन दिवसीय जश्न ए उर्दू !

Share :

अमित सेन
8085661177

भोपाल। पुरातत्विक खासियतों से लबरेज राजधानी भोपाल का गौहर महल सांस्कृतिक रंगों से सजा दिखाई देने वाला है। नए साल के पहले हफ्ते के तीन दिन जश्न ए उर्दू के नाम होंगे। मप्र उर्दू अकादमी ने इसे वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा से ओतप्रोत करने के लिहाज से कार्यक्रम की कड़ियां संजोई हैं। बहु आयामी आयोजन 4 जनवरी से शुरू होकर 6 जनवरी को अपने खास संदेश के साथ पूर्णतः का रूप लेगा।
मप्र उर्दू अकादमी निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने बताया कि जश्न ए उर्दू अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, इसकी गरिमा, शामिल होने वाले मेहमान और कलाकारों के अलावा कार्यक्रमों को ताकत देने वाले श्रोताओं की वजह से महज अपने शहर या प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अलग पहचान रखता है। इसकी विविधता और सर्वमान्यता को केंद्र में रखते हुए इस बार जश्न ए उर्दू की थीम वसुधैव कुटुंबकम् पर आधारित रखी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 4 से जनवरी तक गौहर महल में आयोजित किया जाएगा। इसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक कड़ियों को करीब से महसूस करने के लिए विभागीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विभाग के सचिव शिवशेखर शुक्ला और  संस्कृति विभाग के संचालक एनपी नामदेव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को विविधता का रंग देने के लिए देश दुनिया के कलाकार, साहित्यकार, फनकार, रंगकर्मी और कलाप्रेमी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

गागर में सागर समेटने की कोशिश
निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने बताया कि तीन दिन के संक्षिप्त समय में कार्यक्रम की कई लड़ियां सजाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उर्दू शायरी में वैश्विक एकता, उर्दू साहित्य, कथा साहित्य, अनुवाद और उनका प्रभाव, प्रवासी उर्दू साहित्य का योगदान, सिनेमा, थिएटर, टेलीविजन और उर्दू भाषा का सामंजस्य एवं इसका वैश्विक प्रभाव जैसे विषयों से वसुधैव कुटुंबकम् की धारणा मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

अदनान पेश करेंगे सिने साहित्य पर एकल अभिनय
राजधानी भोपाल की अग्रणी रंगकर्म संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट जश्न-ए-उर्दू में एक नया रंग भरने वाली है। संस्था सचिव अदनान खान के निर्देशन से सजी एक एकल नाट्य प्रस्तुति मिर्जा साहब और सिनेमा का इश्क के साथ इस जश्न में हाज़िर रहेंगे।

साहित्यकारों और फनकारों का समागम
मप्र उर्दू अकादमी निदेशक डॉ नुसरत मेहदी ने बताया कि
आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होगा। इसमें प्रसिद्ध साहित्यकारों मनोज श्रीवास्तव, अब्बास रज़ा नैयर, नौमान ख़ान, शायरों ज़फ़र सहबाई, फ़रहत एहसास, राजेश रेड्डी, इक़बाल अशहर, मदनमोहन मिश्रा दानिश, शकील जमाली, दीप्ति मिश्रा एवं कलाकारों शिंजिनी कुलकर्णी, आफ़ताब क़ादरी के साथ सिने जगत से प्रसिद्ध अभिनेता शाहबाज़ ख़ान मुम्बई, राजीव वर्मा भोपाल, आरिफ़ सलीम मुम्बई, लुबना सलीम मुम्बई इत्यादि शिरकत करेंगे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu