बैरसिया।। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैरसिया में 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को लेकर बैरसिया विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया ! जिसमें विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारीयों को अभियान के दौरान अभियान में शामिल होकर विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं को शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शासन की मंशानुसार पहुंचाने हेतु एसडीएम आशुतोष शर्मा द्वारा निर्देशित किया जिसमें नगरीय निकाय मुख्य कार्य पालन अधिकारी नगर पालिका परिषद बैरसिया को निर्देशित किया !
बैरसिया नगर में पृथक से कार्यक्रम की रूप रेखा बना कर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के कार्यों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें एवं प्रगति पोर्टल पर भी दर्ज कराएं मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक 45 योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की 63 सेवाओं को शामिल किया गया है जिसमें संपर्क दलों का गठन कर एवं शिविरों का आयोजन कर प्रत्येक ग्राम ओर शहरी क्षेत्र के वार्डों में हितग्राहियों का चिन्हांकन किया जायेगा एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा !
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान को साकार करने में जुटे एसडीएम, खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न।
