जीतेन्द्र सेन
भोपाल:- मध्य प्रदेश सेन शक्ति महा संगठन भोपाल संभाग की बैठक शनिवार को भोपाल में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेन समाज के उत्थान और एकता एवं समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक संभाग में सेन शक्ति महा संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वही इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों व प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं.1.सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना या कर्पूरी फार्मूला अति पिछड़ा वर्ग लागू कराना 2.संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ में सेन स्मारक का निर्माण अति शीघ्र हो 3.केश शिल्पी बंधुओं के लिए दुकानें आवंटित की जाएं 4.राजधानी भोपाल में सेन समाज का आवासीय मंगल भवन बनाया जाए 5.राजनीतिक दलों में सेन समाज के लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए उक्त अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें वैवाहिक सम्मेलन परिचय सम्मेलन भी आयोजित होंगे बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भोपाल संभाग के सभी पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र दिए गए तथा बाकी अन्य समाजसेवियों को भी अति शीघ्र जिम्मेदारी दी जाएगी और इसी तरह संभाग द्वारा बैठकर करके संगठन का विस्तार किया जाएगा समाज संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा जो भी समाज बंधु संगठन में रहकर समाज सेवा करना चाहते हैं वह अवश्य इस संगठन में जुड़े तथा संगठन के विगत कार्यक्रमो के बारे में लोगों को जानकारी दी और समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक संगठन पहुंचे और समाज के लोगों की लड़ाई लड़ सके इसके लिए संगठन की अति आवश्यक बैठक में पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार रखें और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन द्वारा नियुक्ति पत्र देकर पुष्पमालयों से सम्मानित किया गया इस अवसर पर शंभू दयाल सेन महिला प्रदेश अध्यक्ष कामिनी सेन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन सेन प्रदेश सचिव रघुवीर सराठे प्रदेश मीडिया प्रभारी संकेत सेन प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश चंद्र सेन प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सराठे भगत राम सेन घनश्याम सराठे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मनोज सेन महिला उपाध्यक्ष माया सराठे मीना सराठे प्रदीप वर्मा इंदू सेन सतीस श्रीवास कविता सेन मलखान सेन नेहा सोनपुर सुनीता सेन नवीन सराठे नंदकिशोर श्रीवास विनोद सेन शुभम सेन गुरु सेन जीतू सेन बबलू सेन सुनील सराठे जिला अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सराठे बबलू भैया संभाग अध्यक्ष हेमराज सराठे मनोहर सेन संजय सेन जीपी सोनपुर पत्रकार जीतेन्द्र सेन बैरसिया पत्रकार कमल सेन बैरसिया पत्रकार श्याम कुमार सेन वल्लभनगर मनोहर लाल श्रीवास गुनगा केतु सराठे माखनलाल सेन रामपाल सेन नंदराम सेन अरविंद सेन सुरेश सेन देवेंद्र श्रीवास पप्पू श्रीवास गोविंद प्रसाद सेन विक्की सेन संतोष सेन चोपड़ा निलेश सारथी सुनील सेन रघुवीर सेन जयदेव सेन राजेश सेन रिंकू सेन नर्मदा प्रसाद सराठे रवि सराठे नर्मदा पुरम गिरधर सेन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित मौजूद रहे।
सेन शक्ति महा संगठन द्वारा म.प्र.के प्रत्येक संभाग में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन.राजेश्वर सेन
