भोपाल। चाहे वह खरगोश, बिल्ली, गाय, श्वान हो या तोता, पशु-पक्षी मनुष्य से कुछ बहुत ज़्यादा नहीं माँगते, एक रोटी, कुछ दाने, पानी, थोड़ी-सी जगह और स्नेह-बस, लेकिन आज इंसान की सोच इतनी सिकुड़ गई है कि वह अपने अलावा और किसी के बारे में सोचना ही नहीं चाहता।
राजधानी भोपाल के महारानी लक्ष्मीबाई स्वशासी कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने यह विचार व्यक्त किए। करुणा-क्लब, हिंदी विभाग और साहित्यिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
‘कहो कहानी’ नामक इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने पालतू और आसपास के पशु-पक्षियों से जुड़े हुए प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम में 16 छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर पाठ्यक्रम में सम्मिलित महादेवी वर्मा के ‘गिल्लू गिलहरी’ संस्मरण पर आधारित एनीमेशन फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी डॉ. संगीता सक्सेना, डॉ. अणिमा खरे एवं डॉ. विजयलक्ष्मी राय उपस्थित थीं।
Bhopal News : MLB कॉलेज में हुआ “कहो कहानी” आयोजन, पशु पक्षियों की हुई चिंता, जानें क्या था आयोजन
