भोपाल । त्यौहार के आने से पहले मिलावट करने वाले सक्रिय हो जाते हैं, मिलावटी सामग्री बेचकर मोटा मुनाफा कमाने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी है।

मिठाई और नमकीन की दुकानों पर निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य प्रशाशन की टीम ने 50 किलो मावा जब्त किया है।इस अभियान के दौरान पुराना भोपाल, नर्मदापुरम रोड, शाहजहांनाबाद, बैरसिया, कोहेफिजा, जहांगीराबाद, करोंद और मिसरोद में 14 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और नमूने लिए गए, इस दौरान 50 किलो मावा जब्त कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।

