Bhopal News : खोपरा लड्डू… कटोरी चाट… सैंडविच…. नन्हें मुन्नों ने दिखाया जोश, बन गए मास्टर शेफ, जानिए पूरा प्रोग्राम

Share :

खान आशु
भोपाल। मम्मा के सामने जिद में पैर पटकने वाले नन्हें मुन्ने कभी जिम्मेदारी भी ले सकते हैं। फास्ट फूड की चाह में पापा के घर पहुंचने से पहले मोबाइल की घंटी बजा देने वाले चुन्नू मुन्नू कभी अपने हाथों से भी कुछ बना सकते हैं। यह सब भी सीमित समय में करना और वह भी इतने स्वाद से इतना भरपूर कि उनकी मेहनत अवार्ड और तोहफे की कतार में अव्वल खड़ा कर सके। नन्हें मुन्नों से भरपूर किड्स होम स्कूल खजराना में बच्चे इसी मशक्कत में जुटे दिखाई दिए। इसके बाद वह पल भी आया, जब नतीजे ऐलान हुए और बच्चे खुशियों भरी किलकारी से आसमान सिर पर उठाए हुए दिखाई दिए।
किड्स होम स्कूल खजराना ने बच्चों में सक्रियता और ऊर्जा भरने कई प्रतियोगिताएं आयोजित की। इनमें एक स्पर्धा फायर लैस कुकिंग भी शामिल थी। छोटी छोटी क्लासेज के नन्हें मुन्ने स्टूडेंट्स इसमें अपने अलग अलग स्वाद रेसिपी मौजूद थे। करीब 38 प्रतिभागी अपने मिशन पर जुटे और चंद मिनटों में ही तरह तरह की डिशेज तैयार कर खड़े हो गए। परिणामों की औपचारिकता का समय आया तो पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के विजेताओं के अलावा बाकी प्रतिभागियों को भी विजेताओं की सूची में रखा गया।

लड्डू अव्वल, चाट आई दूसरे नंबर पर
कई तरह के फायर लैस कुकिंग से निकलकर आए स्वादों में कई खट्टे, मीठे, तीखे और फीके पकवान शामिल थे। इनमें पहले नंबर पर अहमद अली अफगान के बनाए गए खोपरा लड्डू रखे गए। दूसरे नंबर पर आई कटोरी चाट को तैयार किया था इबाद जफर ने। उनकी यह डिश स्कूल स्टॉफ और निर्णायकों को बेहद पसंद आई। बिलाल  ने मोनैको बाइट्स  बनाया था, जिसे तीसरे पुरस्कार के लिए चुना गया। जबकि प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रखे गए मूसा और बाकी पार्टिसिपेंट्स को भी प्रोत्साहन पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया।

सक्रियता जरूरी
किड्स होम के प्रबंधक और प्राचार्य अब्दुल हमीद मदनी ने कहा कि स्कूली बच्चों को किताबी ज्ञान से ज्यादा उनकी सक्रियता बनाए रखना जरूरी है। व्यवहारिक ज्ञान और शारीरिक व्यायाम की जरूरत को आगे रखते हुए हम विभिन्न आयोजन करते रहते हैं। इसी कड़ी का हिस्सा समय समय पर होने वाली यह प्रतियोगिताएं हैं।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu