भोपाल। राष्ट्रीय बजरंग दल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर माँ कर्मा देवी मंदिर से करोंद चौराहे तक पथ संचलन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष राजा भैया ने बताया कि कार्यक्रम में भोपाल के अनेकों स्थानों से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार महानगर और इकाई कार्यकर्ताओं ने किया।
अपने संबोधन में बोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में पूरे मनोयोग से जुट जाने का आह्वान किया वहीं संगठन के प्रांत अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने लव जिहाद के प्रति हिन्दू समाज की बेटियों को जागरूक करने की बात कही। आयोजन में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जीतेंद्र शिवहरे प्रांत उपाध्यक्ष सुनील जैन अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष कैलाश गौर जिलामंत्री अशोक यादव जिला कोषाध्यक्ष पंडित राजीव द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष नारायण चंदेल जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू हिम्मत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला महामंत्री अमन श्रीवास्तव जिला सह मंत्री सीताराम साहू राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अहिरवार जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अनुज ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ठाकुर राष्ट्रीय बजरंग दल महामंत्री विवेक पांडे जिला मंत्री गोलू गोस्वामी उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव प्रांतीय पदाधिकारी शामिल हुए।
