बैरसिया। मेरी लाडली बहनों हमारी सरकार ने आपको स्व: सहायता समूहों के माध्यम से लखपति बहन बनने के योग्य बना दिया है। अब आपको सिर्फ लखपति बहन बनकर नहीं रहना है, बल्कि करोड़पति बहन बनने का लक्ष्य तय करना है। यह बात बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने शुक्रवार को मप्र डे राज्य आजीविका मिशन द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मान समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा स्व: सहायता समूह बनाने के पीछे सरकार की मंशा थी कि बहने स्वावलंबी बने। आज हमारी सरकार का सपना साकार होता नजर आ रहा है। आज बड़ी खुशी का दिन है कि हम लखपति बहनों को सम्मनित कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मेरी विधानसभा में आज कई बहने स्व: सहायता समूहों के माध्यम व्यवसाय कर रही है। वह अब किसी पर आश्रित नहीं है।

कार्यक्रम में लखपति क्लब में शामिल हुई बहनों ने अपने लखपति बनने तक के सफर को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि वह किस तरह से यहाँ तक पहुंची। आज उनका परिवार लखपति हो गया है। उन्होंने अन्य बहनों को इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री के अलावा जनपद पंचायत प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ रेखा पांडे, सीईओ जनपद पंचायत दिलीप जैन, आजीविका मिशन के सदस्य रामटेक सुधीर कुमार, विकास खंड प्रबंधक रामबाबू साहू सहित अनेक अनेक जन मौजूद रहे।
