सीएम के पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज, क्षिप्रा तट पर होगा अंतिम संस्कार

Share :

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार क्षिप्रा किनारे होगा। अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों के दिग्गज नेता और कारोबारी शामिल होंगे। बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव के पिता बीते कुछ दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकाल दर्शन के उपरांत उनकी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुँचे थे। अंतिम यात्रा उनके निवास अब्दालपुरा गीता कॉलोनी उज्जैन से प्रारम्भ होगी जो सकड़िया सुल्तान, मंदिर खजूर वाली मस्जिद ,बुधवारिया निकास चौराहा , तेलीवाड़ा , कंठाल , सतीगेट , छत्री चौक , गोपाल मंदिर , ढाबा रोड , बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड, होते हुए शिप्रातट पहुंचेगी। क्षिप्रा तट भूखीमाता के समीप स्वर्गीय पूनमचंद यादव का अन्तिम संस्कार होगा।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu