राजधानी के मंच पर अवतरित होंगे ओरछा के राम, 18 को आयोजन

Share :

अमित सेन
8085661177

भोपाल। रंगमंच संस्था सेवन कलर्स कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी अपनी एक नई प्रस्तुति के साथ हाजिर हो रही है। संस्था की नाट्य प्रस्तुति “ओरछा के राम” का आयोजन 18 फरवरी को होगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की सांस्कृतिक समारोह एवं प्रस्तुति अनुदान योजना के अंतर्गत किए जाने वाले इस नाटक का राजधानी में पहला मंचन है। संस्था सेवन कलर्स के पदाधिकारियों ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम से जुड़ी ये बहु संदेशीय प्रस्तुति दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। इस कहानी में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के लिए आस्थाओं में बहते राजा और रानी की भावनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नाटक ओरछा के राम का मंचन रंगश्री लिटिल बैलेट ट्रूप ऑडिटोरियम में 18 फरवरी की शाम 6.30 बजे किया जाएगा। जिसमें सभी दर्शकों के लिए प्रवेश खुला रहेगा।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu