माधुरी फाउंडेशन की सराहनीय पहल।

Share :

लकी ड्रॉ के माध्यम से होगा चयन चयनित बच्चे का पूरा खर्चा वहन करेगा फाउंडेशन।

धर्मेंद्र सिंह ठाकुर

माधुरी नायक मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वाधान में आरएलएम स्कूल खुरई में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें फाउंडेशन द्वारा किंए जा रहे कार्यों से समस्त पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया संस्था के निदेशक डॉ प्रमोद नायक ने बताया कि स्व. माधुरी नायक स्मृति में स्थापित इस फाउंडेशन के अब तक कार्यकलापों से अवगत कराया यह संस्था विगत 2 वर्षों से राम नाम बैंक, तथा प्रत्येक शनिवार को सुन्दरकाण्ड पाठ तथा माह की प्रत्येक एकादशी पर अखण्ड रामायाण के पाठ जैसे धार्मिक कार्यों का सफलतम संचालन कर रही है, जिसमें खुरई क्षेत्र के समस्त धर्मावलम्बी आकर रामायण का संगीतमय पाठ करते हैं.साथ ही फाउंडेशन द्वारा साल में एक बच्चे का चयन कर बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन किया जाता है इस वार भी चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी जिसका चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जायेगा।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu