Gyanvapi case – व्यासजी के तहखाने की पहली तस्वीर वायरल

Share :

ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने में जिला अदालत के आदेश के बाद बुधवार देर रात पूजा-अर्चना हुई। बृहस्पतिवार तड़के मंगला आरती भी हुई। तहखाने में 30 साल बाद दीप जले। कोर्ट का आदेश आने के बाद रात में ही तहखाने से बैरिकेडिंग हटा दी गई थीं। तड़के से ही पूजा के लिए लोग जुटने भी लगे हैं। कड़े प्रशासनिक सुरक्षा घेरे में पूजा की शुरुआत हुई। Gyanvapi Case: व्यासजी के तहखाने में 30 साल बाद जले दीप, पूजा-अर्चना के बाद मंगला आरती भी हुई कोर्ट के आदेश के बाद तहखाने में कड़ी सुरक्षा के बाद हुई मंगला आरती भी हुई !

वहीं वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में बने व्यासजी के तहख़ाने में आज सवेरे से पूजा शुरू हो गई. अदालत के फ़ैसले के कुछ ही घटों बाद सारे इंतज़ाम कर लिए गए. विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ओम प्रकाश मिश्रा और अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर द्रविड़ ने पूजा कराई !

ज्ञानवापी परिसर के अंदर पूजा की अनुमति वाले आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष !

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu