लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना दिव्य दरबार दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु
भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801
भोपाल/सागर। हमारे देश को विविधताओं का देश कहा जाता है लेकिन एक सच यह भी है कि भारत में जितनी विविधताएं हैं उतने ही चमत्कार भी। यदि भारत को चमत्कारों का देश भी कहा जाए तो शायद अतिश्योक्ति नहीं होगी। यहां हर राज्य, हर क्षेत्र के अपने चमत्कार और अपना अनूठा इतिहास है, फिलहाल हम बात करेंगे एक ऐसे चमत्कार की जिससे कई लोगों का जीवन बदल गया है। इस चमत्कार को देखने के उत्सुक लोग दूर दूर से सागर जिले की रजवांस मालथोन तहसील के वामन पथरिया गांव में लगने वाले दिव्य दरबार मे पहुंच रहे हैं, जहां हर मंगलवार को आयोजित होने वाले श्री नाथेश्वर बालाजी सरकार के दिव्य दरबार मे नाथेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ओमकार जी महाराज आपकी समस्याओं और समाधान को पर्चे पर लिख कर समाधान करते हैं चमत्कार कर देते हैं।

ऐसा क्या होता है दरबार में जिससे अचंभित रह जाते हैं लोग
नाथेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर नाथेश्वर धाम सरकार ओमकार जी महाराज के अनुसार वे श्री हनुमानजी महाराज की प्रेरणा से दिव्य दरबार आयोजित करते हैं। दरबार मे हाज़िरी लगाने वाले भक्तों और श्रद्धालुओं के मन को पढ़कर (बिना उनसे कोई बात किये) उनकी समस्याओं और समाधान को पर्चे पर लिख देते हैं। यहाँ गौर करने वाली बात ये भी है कि दरबार मे आने वाले श्रद्धालुओं को बताए जाने वाले निराकरण पूर्णतः सात्विक और बेहद प्रभावी होते हैं। सैकड़ो की भीड़ में किसी का मन पढ़कर समस्याओं और समाधान को लिख देना हर किसी को अचंभित कर देता है तो दूसरी तरफ दरबार से मिलने वाले समाधान भी श्रद्धालुओं के जीवन को सुखमय बना रहे हैं।
कैसे पहुंचे नाथेश्वर धाम सरकार तक
मध्यप्रदेश के सागर जिले की रजवांस तहसील के वामन पथरिया गांव में हर मंगलवार को नाथेश्वर बालाजी धाम में दिव्य दरबार आयोजित होता है। यहाँ पहुंचने के लिए सागर खुरई सड़क मार्ग से जाना होता है, इसके साथ ही खुरई और बीना रेल्वे स्टेशन से भी ये स्थान ज्यादा दूर नहीं है। यहाँ जाकर आप जाग्रत स्वरूप श्री हनुमान जी के दर्शन कर अपनी समस्याओं का निराकरण पा सकते हैं।
