विदिशा जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजकुमारी सुंदरलाल केवट का किया स्वागत सम्मान।

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। पिछले कुछ हफ्ते पूर्व ही राजकुमारी सुंदरलाल केवट को  भोपाल जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष  बनाया गया है तब से लेकर अभी तक उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तता लगा है। इसी कड़ी में शनिवार 19 जुलाई 2025 को जिला विदिशा के शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरवरिया से वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण बघेल एवं विदिशा जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री  गोविंद प्रसाद चौबे ग्राम  खमतला जिला (महामंत्री) कांग्रेस कमेटी विदिशा एवं निरंजन सिंह बघेल  बेरखेड़ी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विदिशा जिले के पदाधिकारियों ने राजकुमारी सुंदरलाल केवट के बैरसिया स्थित निज निवास पहुंचकर राजकुमारी सुंदरलाल केवट को महिला कांग्रेस जिला ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष बनाएं जाने पर गुलदस्ता के साथ सॉल श्रीफल देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान किया गया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

सिलसिला ए अदब में उस्ताद शायर फारुख अंजुम से लेकर युवा औरंगजेब तक ने जमाया रंग

महमूद ज़की वेलफेयर फाउंडेशन उर्दू फ़रोग के साथ अब बच्चों की रहनुमाई भी करेगी

खान आशु
भोपाल। उर्दू भाषा के फ़रोग के लिए काम कर रही महमूद जकी वेलफेयर फाउंडेशन अब विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी देगी। इस बात का ऐलान रविवार को सिलसिला ए अदब के मासिक कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ नजर महमूद ने किया। इस महाना महफिल की सदारत शहर के उस्ताद शायर फारुख अंजुम ने की। इस कार्यक्रम में प्रो नौमान खान और डॉ जफर हसन भी बतौर मेहमान खुसूसी मौजूद थे।
सिलसिला ए अदब की शुरुआत में डॉ अंजुम बाराबंकवी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि डॉ नजर महमूद ने उर्दू के फ़रोग के लिए शहर में एक नया सिलसिला शुरू किया है। कार्यक्रम में हर माह नए शहरों को मंच मुहैया कराया जा रहा है। इसी तरह श्रोताओं में भी हर बार नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नया नज़रिया के फेसबुक पेज पर किया जाता है जिससे न सिर्फ भोपाल, बल्कि पूरे देश और दुनिया से उर्दू को मोहब्बत करने वाले जुड़ पाते हैं जिनकी संख्या तकरीबन पांच हजार से ज्यादा होती है।  कार्यक्रम की शुरुआत युवा शायर औरंगजेब आजम का कलाम श्रोताओं को सुनने को मिला। उन्होंने कहा कि “चली है दो ही रिश्तों की ज्यादा यहां पर दोस्ती की और दुश्मनी की”। इस मौके पर मौजूद कमलेश नूर ने कहा कि “मुझे करीब ही मत रख…!” कार्यक्रम को खुशनुमा रंगत देने के लिए मजाहिया शायर खुर्शीद आलम फेंकू भोपाली भी शामिल थे। उन्होंने मजाहिया रंग बिखेरते हुए सुनाया कि “सिर्फ मिस कॉल किया था मजाकन मैंने, उसके भाई से जान बचा लो मेरी!” कार्यक्रम को एक नया अंदाज देने के लिए  शायर फरमान जियाई जब मंच पर आए तो तालियों की गड़गड़ाहट हर तरफ फैल गई। उन्होंने अपने खूबसूरत तरन्नुम में गजल सुनाई। फरमान ने जब सुनाया कि “कैसे कह दूं दुआ बेअसर हो गई, देखिए उनकी मुझ पर नजर हो गई” तो सारा माहौल शायरी के ऊंचे शिखर पर पहुंच गया। इसी माहौल में आबिद काजमी मंच पर आए।

उनकी गजल “तुम निकल सकते हो अपने मुंह पर तला डालकर, हम रहे खामोश तो गुलशन नहीं बच पाएगा” मौजूदा मीडिया हालात पर तानाबाना थी। उनके बाद महफिल एक नए रंग में डूबी हुई थी। आसिम हुसैन फारूखी ने अपने ताजा अफ़सांचे के साथ श्रोताओं से रूबरू थे।
कार्यक्रम के मेहमान खुसूसी डॉ. जफर हसन ने अपनी संस्था की कारगुज़ारियों का जिक्र किया। साथ ही महमूद जकी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुरू की जाने वाली केयर काउंसिल की तारीफ की। कार्यक्रम के दूसरे मेहमान खुसूसी डॉ मोहम्मद नौमान खान ने शिक्षा और अदब के लिए महमूद जकी के कामों  का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ करने का जज्बा होना चाहिए, किसी भी इंसान को इसमें कामयाबी मिलना निश्चित है इसकी मिसाल महमूद जकी और अब डॉ नज़र महमूद के कामों में दिख रही है। प्रो नौमान खान ने डॉ नजर महमूद द्वारा किए जा रहे कामों को तरके से वरसे तक करार देते हुए इन कामों को महमूद जकी के बेहतर कामों को आगे बढ़ाने का कारण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उस्ताद शायर फारुख अंजुम ने इस मौके पर अपनी प्रसिद्ध गजल “जो पाकर नूर सूरज से उसे जाती समझते हैं, हम ऐसे चांद सितारों को खैराती समझते हैं!” सुनाकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन डॉ महताब आलम कर रहे थे। शुक्रिया की रस्म डॉ नजर महमूद ने अदा की। इस मौके पर डॉ मोहम्मद आजम, डॉ कमर अली शाह, हकीम कुरैशी, जावेद मोहम्मद खान, साजिद प्रेमी, अज़ीम असर, जयंत श्रीवास्तव, अरहम अली, तौफीक , खलील खान, अनवर खान, रईस ए आजम, साआदत हलीम खान, शोएब कुरैशी, हाफिज इस्माइल बैग आदि भी मौजूद थे।

विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे

“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने किया संवाद

भोपाल। “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। एक तरफ पुलिस अधिकारी सक्रिय रूप से अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर समाज के प्रबुद्ध वर्ग का खासा समर्थन भी देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में पुराने शहर के थाना छोला मंदिर के अंतर्गत विवेक जागृति स्कूल में संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर संवाद कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों के साथ ही विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

भोपाल में महिला मोर्चा को मिली नई ऊर्जा, पुष्पा विश्वकर्मा बनीं जिला अध्यक्ष

भोपाल श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उमा विश्वकर्मा द्वारा भोपाल में संगठन के महिला मोर्चा की जिला इकाई के लिए पुष्पा विश्वकर्मा को भोपाल जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उमा विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक एकता ही नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त और संगठित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भोपाल में शीघ्र ही एक मजबूत महिला मोर्चा टीम का गठन किया जाएगा, जो समाज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के कार्यों को गति प्रदान करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल में निवासरत सभी समाजसेवी महिलाओं से अपील की है कि वे संगठन से जुड़ें और समाज सेवा के माध्यम से जन जागरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस अवसर पर कीर्ति, प्रतिभा, मीनाक्षी, रीता, रीमा, ऋतु, निशा, प्रियंका, रीना, शशि, तुलसा, संगीता सहित बड़ी संख्या में परिजनों एवं समाजजनों ने पुष्पा विश्वकर्मा जी को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।

भोपाल के अदब और इल्म को जानेंगे लोग, आयोजन कल

भोपाल। संस्था तहजीब हमेशा साहित्य, कला, इल्म और आम लोगों से जुड़ी बातों पर आयोजन कर इनके लिए बेदारी  फैलाने की कोशिश करती रही है। इसी कड़ी में इस इतवार को वह एक बड़ा आयोजन करने वाली है। “भोपाल इल्म और अदब के आईने में” विषय पर एक सेमिनार किया जा रहा है। शहर के नामवर वक्ता इसका हिस्सा होंगे। जबकि कई नेशनल और इंटरनेशनल नाम इस आयोजन की जीनत बनेंगे। शहर की बअदब आवाम इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर इल्म और अदब के लिए अपनी रुचि जाहिर करेंगे।
संस्था तहजीब फाउंडेशन के डॉ. अंजुम बाराबंकवी और डॉ. महताब आलम ने बताया कि 13 जुलाई को यह आयोजन एमडी हॉयर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीराबाद में होने वाले इस आयोजन मौलाना सैयद शराफत अली नदवी को समर्पित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरिफ अजीज करेंगे, जबकि संचालन का जिम्मा डॉ. महताब आलम निभाएंगे। कार्यक्रम में रिटायर डीजीपी एमडब्ल्यू अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली, दैनिक नया नजरिया के संपादक डॉ. नजर महमूद और इंटर नेशनल ख्याति प्राप्त पीर बादशाह मियां साहब मेहमान ए खास होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रोफेसर नौमान खान, डॉ. जिया हामिद, डॉ. मौलाना हबीब रहमान नदवी, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. मरजिया आरिफ और डॉ. अहसान आज़मी विशेष वक्ता होंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

राजकुमारी सुंदरलाल केवट बनी भोपाल जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष

जमीनी स्तर से जुड़ी महिला नेत्री को मिला सम्मान राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का किया आभार व्यक्त

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति एव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार बैरसिया की राजकुमारी सुंदरलाल केवट को भोपाल जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमारी सुंदरलाल केवट से आशा व्यक्त की है कि आप कांग्रेस पार्टी की रीति नीति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की मंशा अनुसार महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी।

वहीं दूसरी तरफ राजकुमारी सुंदरलाल केवट को कांग्रेस पार्टी द्वारा दी नई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व समेत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पूर्व सीएम कमलनाथ दिग्विजय सिंह विभा पटेल कांतिलाल भूरिया उमंग सिंघार शोभा ओझा अरुण यादव अजय सिंह (राहुल भैया) राजमणि पटेल सुरेंद्र सिंह ठाकुर अवनीश भार्गव,
रामभाई मेहर जयश्री हरिकरण समेत सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ता बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए राजकुमारी सुंदरलाल केवट को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

22 साल का हुआ विश्व धरोहर भीम बेठका, हुआ संवाद

भोपाल। संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, म. प्र. शासन भोपाल की आयुक्त उर्मिला शुक्ला के मार्गदर्शन में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भीम बेठका शैलाश्रय समूह के विश्व धरोहर घोषित होने के 22 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जुलाई 2025 को वाकणकर शोध संस्थान की निदेशक डॉ. मनीषा शर्मा नेतृत्व में संचालनालय पुरातत्व मुख्यालय भोपाल के सभागार में संवाद परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मण्डल की ओर से डॉ. मनोज कुर्मी, डॉ. एम. सी. जोशी, पुराविद् डॉ. नारायण व्यास, डॉ. वाकणकर संस्थान की ओर डॉ. ध्रुवेन्द्र सिंह जोधा, राहुल सिंह, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की ओर से डॉ. ओ. पी. मिश्रा, संचालनालय पुरातत्व की ओर से डॉ. रमेश यादव, डॉ. अहमद अली, डॉ. नवनीत जैन, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जितेन्द्र अनंत तथा एम. एल. बी. कॉलेज की डॉ. अमिता सिंह एवं शोधछात्र उपस्थित रहे। संवाद परिचर्चा का आरम्भ डॉ. रमेश यादव द्वारा सभी का स्वागत कर किया गया। इस परिचर्चा सभी विद्वानों ने भीमबेठका एवं प्रदेश की शैलचित्रकला पर विचार व्यक्त किये। इस परिचर्चा में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर द्वारा भीमबेठका की खोज से लेकर उसके 2003 में विश्व धरोहर घोषित होने तक के समग्र कार्यकाल की गहन चर्चा हुई। परिचर्चा में शैलचित्रों एवं उत्खननों में प्राप्त पुरावशेषों के तुलनात्मक अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। डॉ. नारायण व्यास द्वारा भीम बेठका के शैलाश्रयों की खोज एवं उसके सरंक्षण के लिए किये गये प्रयास एवं अनुभव की स्मृतियों को साझा किया। डॉ. कुर्मी द्वारा मध्यप्रदेश के शैलश्रयों / शैलचित्रों पर केन्द्रित एक संयुक्त सर्वेक्षण अभियान एवं आगामी समय में इसी विषय पर एक सेमिनार की योजना से अवगत कराया गया। डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान के शोध अधिकारी डॉ. ध्रुवेन्द सिंह जोधा द्वारा सभी विद्वानों का आभार व्यक्त कर ऐसे संवादों के निरन्तर आयोजन पर जोर दिया गया।

प्रतिभा को मिला सम्मान : मिली लैपटॉप की राशि

भोपाल। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 75 फीसदी और उससे ऊपर नंबर लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शुक्रवार को लैपटॉप की राशि दी गई। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 94,234 मेधावी विद्यार्थियों को 25-25 हजार की राशि प्रदान की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार देखा गया है कि छात्रों के परिवार लैपटॉप राशि को दूसरे कार्यों में खर्च कर देते है। ऐसे में हम कोशिश करेंगे कि अगले साल से सीधे अच्छी कंपनी के लैपटॉप दिए जाए। इस दौरान छात्रों ने ने बताया कि किस प्रकार से उन्हें लैपटॉप की राशि मिलने से खुशी हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि आगे वे क्या बनना चाहते हैं। एक छात्रा योगिता टांक के साथ सीएम ने संवाद किया और सेल्फी ली।
लाभार्थियों में 60% बेटियां
इस दौरन सीएम ने बताया कि इस साल योजना के लाभार्थियों में 60% बेटियां हैं। 56,246 बेटियां और 37,988 बेटे। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है कि बेटियां न केवल बराबरी कर रही हैं, बल्कि पढ़ाई में आगे भी निकल रही हैं। अब बेटों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।

जिलों पर प्रभारी मंत्री रहे सक्रिय, बांटे लैपटॉप

भोपाल। रायसेन स्थित वन परिसर में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार तथा सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री पंवार ने कहा कि सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और निरंतर काम कर रही है। सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए भी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।
प्रभारी मंत्री पंवार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25-25 हजार रू की राशि प्रदान की गई है। विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने से अपने ज्ञान को बढ़ाने, कौशल को निखारने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना विद्यार्थियों को विज्ञान और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इस लैपटॉप से उच्च शिक्षा अध्ययन की विभिन्न शैलियों में सहायता प्राप्त होगी। लैपटॉप से उनकी प्रतिभा निखरेगी, जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सरकार हर तरीके से बच्चों के शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है। बच्चे हमारे देश-प्रदेश का भविष्य हैं। यही मेधावी बच्चे आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में हमारे जिले का, प्रदेश का और देश का नाम रौशन करेंगे।  कार्यक्रम में पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह तथा राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे सहित अधिकारीगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की सहायक संचालक मोनिका पटेल ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिले में लाभान्वित मेधावी विद्यार्थियों के बारे में जानकारी दी।

आप बाबागिरी ही क्यों नहीं करते…?

चकरघिन्नी कॉम
खान आशु

कभी पर्ची निकालकर तो कभी हजारों रुपए कीमत की जैकेट पहनकर चर्चा में बने रहने वाले स्वयंभू बाबा…! एक धर्म विशेष का महंगा गांव बसा कर करोड़ी बनने का ख्वाब देखने वाले बाबा..! पीएम को अपने प्रोग्राम में बुलाकर प्रदेश के अगुआओं पर नकेल कसने वाले बाबा..! पीएम के सामने गृहस्थ हो जाने और उन्हें इस मंगल कार्य में शामिल होने की दावत देने वाले बाबा…!
अपनी बाबागिरी से ज्यादा विवादित बयानों को उन्होंने धंधा बना रखा है…! या यूं कहें कि किसी को खुश करने के लिए किसी की नाराज़गी का ठेका ले रखा है…! जब मुंह खोलते हैं, गंदगी टपकाना आदत हो गई है…!
अब बोले हैं तो होली, दिवाली से लेकर कावड़ियों तक को लपेटा है…! इन्हें जानकारी नहीं है शायद, इन त्योहारों का विरोध करने वाले वही हैं, जो इनसे जुड़े हुए हैं…!
हज, रोजा, जकात पर विरोध जताने की बात कह रहे हैं..! अजान और नमाज से तो ऐतराज पहले ही हैं…!
कोई इनसे पूछेगा कि हज, रोजा, जकात में किसी को क्या दिक्कत है, किसकी भावनाएं आहत हो रही हैं और किसका कुछ खर्च हो रहा है…! साहेब के दोस्त की एयरलाइंस को फायदा मिल रहा है, पैसा रोटेट हो रहा है और बाजार ही गर्म हो रहा है…!
अगर कोई काम हाथ में लिया है और उसे धन उगाही का साधन बनाया है, तो उसी को ईमानदारी से कर लो…! किसी मजहब के आधारभूत नियमों पर टीका टिप्पणी करने का हम आपको किसने है…? न तो कोई इसके लिए योग्य है और न ही किसी को इसका अधिकार है…! संख्या बल कम दर्शा कर हमेशा कम बताने की कोशिशों के बीच यह कहना छोड़ दिया जाना चाहिए कि… तुम खतरे में हो…! अगर खतरा है तो किससे, क्यों, कैसे, कब और कितना, यह भी बताते चलो…!

पुछल्ला
ये हिदायत काम आएगी
नवनियुक्त अध्यक्ष। पहली बात। पहली समझाइश। तरीके से रहोगे, फायदे में रहोगे। गांठ बांध ली जाना चाहिए।
=================
02/जुलाई/2025

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu