भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनमचंद यादव का अंतिम संस्कार क्षिप्रा किनारे होगा। अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों के दिग्गज नेता और कारोबारी शामिल होंगे। बता दें कि सीएम डॉ मोहन यादव के पिता बीते कुछ दिनों अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकाल दर्शन के उपरांत उनकी कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुँचे थे। अंतिम यात्रा उनके निवास अब्दालपुरा गीता कॉलोनी उज्जैन से प्रारम्भ होगी जो सकड़िया सुल्तान, मंदिर खजूर वाली मस्जिद ,बुधवारिया निकास चौराहा , तेलीवाड़ा , कंठाल , सतीगेट , छत्री चौक , गोपाल मंदिर , ढाबा रोड , बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड, होते हुए शिप्रातट पहुंचेगी। क्षिप्रा तट भूखीमाता के समीप स्वर्गीय पूनमचंद यादव का अन्तिम संस्कार होगा।
संगठन पर्व परिवार विस्तार के क्रम में अमिट छाप छोड़ेगा- सीएम डॉ. मोहन यादव
प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान- निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के संगठन पर्व का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। संगठन पर्व के शुभारंभ कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यलय में लाइव प्रसारण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों ने देखा व केंद्रीय नेतृत्व के उद्बोधन को सुना। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात् भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशवाजी कर उत्सव मनाया गया।
संगठन पर्व परिवार के विस्तार का अभियान – डॉ. मोहन यादव संगठन पर्व शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व का आज शुभारंभ हो गया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सदस्य बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के पहले सदस्य बनकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पार्टी के सदस्य बने। यह संगठन पर्व परिवार के विस्तार का अभियान है। मैं यह मानता हूं कि संगठन पर्व परिवार विस्तार के क्रम में अमिट छाप छोड़ेगा। संगठन पर्व के शुभारंभ पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया जाएगा और पार्टी द्वारा तय किए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर भाजपा परिवार को और सशक्त बनाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्य करेंगे – विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के हाथों सदस्य बनकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। संगठन पर्व देशभर में चलने वाला अभियान है। मंगलवार 3 सितंबर को दोपहर 1 बजे मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सदस्यता दिलाकर संगठन पर्व का शुभारंभ किया जाएगा। मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाएं, ताकि मध्यप्रदेश अपने निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बना सके। मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता दिए गए हर लक्ष्य को हमेशा से पूरा करते आए हैं, संगठन पर्व में भी मध्यप्रदेश को जो लक्ष्य दिया गया है उससे अधिक सदस्य बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रतिमा बागरी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद लता वानखेड़े, शिवमंगल सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, विजय दुबे, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान, सत्येन्द्र भूषण सिंह एवं शैलेन्द्र शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की अनूठी पहल – दिल्ली में पहली बार हुआ “मध्यप्रदेश उत्सव” का आयोजन मुख्यमंत्री ने किया “मध्यप्रदेश उत्सव” का एमपी भवन में शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, जनजातीय विरासत, पर्यटन, कला, रहन-सहन एवं विविध व्यंजन इत्यादि की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के दिल (मध्यप्रदेश) की समृद्ध, सांस्कृतिक धरोहरों से दिल्ली एवं अन्य प्रदेश के लोगों को परिचित कराने के लिये देश की राजधानी में 4 दिवसीय “मध्यप्रदेश उत्सव” का अनूठा आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में “मध्यप्रदेश उत्सव” का रंगारंग शुभारंभ कर यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर दिल्ली में पहली बार वृहद स्तर पर मध्यप्रदेश उत्सव का आयोजन किया गया है, जो 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 तक चलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उत्सव के आयोजन से दिल्लीवासियों एवं अन्य राज्यों से आये पर्यटकों को देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश की समृद्धशाली विविधताओं से परिपूर्ण संस्कृति सहित अन्य पहलुओं को जानने का मौका मिलेगा। आगंतुक न सिर्फ प्रदेश की समृद्ध विरासत को जानेंगे, समझेंगे बल्कि विविधताओं से भरे मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में बनाये जाने वाले विशिष्ट व्यंजनों सहित सुपर फूड में ‘श्रीअन्न’ से निर्मित व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
म.प्र. की विरासत को प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पुरातत्व विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया गया है। विभाग प्राचीन जर्जर मंदिरों और देवस्थानों को पुनर्स्थापित करने का चुनौतीपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक कर रहा है। उन्होंने संचालनालय पुरातत्व अभिलेखाकर एवं संग्रहालय द्वारा आयोजित ‘मध्यप्रदेश की विरासत’ प्रदर्शनी की सराहना की। मध्यप्रदेश उत्सव में लगाई गई प्रदशर्नी में एक ओर गोंड कलाकारों की चित्रकला को सम्मान और दूसरी ओर लगभग 10 हजार वर्ष पुराने भीमबैठका के शैलचित्रों से सबको अवगत कराने का अभिनव प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी के सेल्फी पाइंट में सेल्फी ली। उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए विजिटर बुक में लिखा कि “मध्यप्रदेश-उत्सव का आयोजन बहुत बेहतर तरीके से सुयोग्य भाव से प्रदर्शित किया गया है, बधाई।” कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और अधिकारी व दर्शक भी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसे लागू कर दिया जाएगा।
उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान दावा किया था कि सीएए को लागू करने से कोई नहीं रोक सकता है।
भोपाल। कभी इस्तेमाल किया जाने वाला जुमला “दिल्ली दूर है…” इस आधुनिक तकनीक और फास्टेस्ट ट्रेनों के दौर में लागू होता दिखाई दे रहा है। अव्यवस्थाओं भरे रेलवे के इंतजाम ने जहां इस सफर को मुश्किल बना दिया है, वहीं सटीक जानकारी समय पर न देकर यात्रियों को मुश्किल में भी डाला जा रहा है। दिल्ली भोपाल के बीच मथुरा और आगरा स्टेशन के आसपास जारी सुधार और नवीनीकरण कार्य के चलते पिछले कई दिनों से सफर मुश्किल बना हुआ है। घंटों की देरी से चल रही ट्रेनों के बीच दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जबकि जो ट्रेनें अब तक पटरी पर हैं, उनका सफर बेहद थकाऊ और मुश्किलभरा हो गया है।
अव्यवस्थाओं का राज भोपाल और दिल्ली के बीच चल रही कई दर्जन ट्रेनों को घंटों की देरी लगी हुई है। लेकिन इनकी सटीक जानकारी न तो रेलवे इंक्वारी से मिल रही है और न ही वेबसाइट पर ही संतोषजनक जानकारी अपडेट की जा रही है। नतीजा यह है कि यात्रियों को अपनी ट्रेन के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर परेशान होना पड़ रहा है।
ली जा रही सब्र की परीक्षा शान ए भोपाल का खिताब रखने वाली रानी कमलापति निजामुद्दीन सुपर फास्ट ट्रेन का भोपाल से चलने का निर्धारित समय रात 10.40 बजे है। बुधवार रात को इसको रीशेड्यूल कर रात 2.40 बजे कर दिया गया। इस लिहाज से स्टेशन पर पहुंचे लोगों को जानकारी मिली कि ट्रेन 5.20 घंटे की देरी के साथ रात 4.13 बजे रवाना किया जाएगा। लेकिन ये समय गुजर जाने के बाद स्टेशन से अपडेट जानकारी की उद्घोषणा ही बंद कर दी गई। इधर रेलवे वेबसाइट पर इस ट्रेन का नया समय अगले दिन सुबह 9.45 बजे दर्शा दिया गया। यात्री इस समय के लिहाज से प्लेटफार्म छोड़ने का मन बनाने लगे तो ऐसे में अचानक अनाउंसमेंट हो गया कि ट्रेन कुछ देर में प्लेटफार्म पर लग रही है। जिसके बाद सुबह 5.13 बजे ये ट्रेन भोपाल स्टेशन से रवाना हुई। लेकिन ट्रेन ने अपने सुपर फास्ट तमगे को दरकिनार कर लोकल से भी निचले दर्जे की स्पीड अपना ली। जिसके चलते पूरी रात परेशान हुए यात्री सारा दिन सफर कर देर शाम दिल्ली दर्शन कर पाए।
प्लेटफार्म पर इंतजाम नहीं राजधानी के महत्वपूर्ण स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों के लिए न तो बैठक के इंतजाम मौजूद हैं और न ही माकूल सफाई की कोई व्यवस्था यहां है। रात गहराते ही यहां आवारा कुत्तों की भरमार भी शुरू हो जाती है। प्लेटफार्म के बीच बने फूड स्टॉल ने इतनी घेराबंदी कर रखी है कि ट्रेन लगने पर यहां यात्रियों का यहां से वहां जाना भी मुश्किल है। इस बीच स्टॉल के किसी समान को धक्का लग जाने से स्टॉल संचालक बदतमीजी और गुंडागर्दी पर भी उतारू हो जाते हैं।
और बदल जाता है प्लेटफार्म वेबसाइट की जानकारी और डिस्प्ले की सूचना थामे यात्री किसी प्लेटफार्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे होते हैं। ऐसे में अचानक उद्घोषणा होती है कि किन्हीं कारणों से प्लेटफार्म में बदलाव कर दिया गया है। अचानक होने वाले इस ऐलान से एक ही समय में कई ट्रेनों के यात्रियों को जूझना पड़ता है। जिसके चलते प्लेटफार्म पर भागमभाग और अफरा तफरी का माहौल दिखाई देने लगता है।
अफ़्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता ‘आशा’ ने मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी व बधाई दी ।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने बताया हैं, ”हमने ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की, सरकार कहना चाहती है कि नया नियम अभी लागू नहीं किया गया है, हम सभी कहना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता 106/2 लागू करने से पहले हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे और उसके बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे।”
सरकार ने कहा- अभी ये कानून लागू नहीं हुआ. यह कानून लागू करने से पहले ड्राइवरों के संगठन से बात की जाएगी. मोदी सरकार ने ड्राइवरों से गुजारिश की है कि वे सभी काम पर लौट आएं.
नजीराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 139 व स्थापना दिवस मनाया गया महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नजीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस एकजुटता का प्रतीक है।हम सभी को मिलकर पार्टी की रिती नितियों पर चलकर एकजुट होकर काम करना है।
देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आजादी के बाद नवनिर्माण विकास सील देश बनाने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कुर्बानी दी है तब कहीं जाकर आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी लक्ष्मी नारायण देवड़ा विक्रम सिंह तोमर रामस्वरूप विश्वकर्मा नारायण अहिरवार करीम खान एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे