जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। विधानसभा क्षेत्र 149 में 100% SIR सर्वे कार्य पूर्ण होने पर तहसील कार्यालय में भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैरसिया आशुतोष शर्मा ने नगरीय क्षेत्र नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सक्सेना और उनकी टीम समेत बीएलओ सुपरवाइजर,अन्य सभी बीएलओ और उनके सहायकों का भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका के समस्त नगरीय क्षेत्र के बीएलओ ने सीएमओ राजेंद्र सक्सेना का स्वागत किया।
इस समारोह में सभी ने एक साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रसन्नता के साथ जश्न मनाया। यह उपलब्धि बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया मील का पत्थर बनने बाला है। इस अवसर पर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है जब बैरसिया विधानसभा क्षेत्र 149 में 100% SIR सर्वे कार्य पूर्ण हुआ है। यह सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।”वहीं सीएमओ राजेंद्र सक्सेना ने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है और हमें गर्व है कि हमने इस लक्ष्य को हासिल किया है। नगरीय कार्य में सभी का सक्रियता के साथ विशेष योगदान रहा है और मैं नगर पालिका की ओर से सभी साथियों को हृदय से बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।”समारोह में उपस्थित तहसीलदार दिलीप चौरसिया,परियोजना अधिकारी पंकज लाहोटी समेत सभी ने इस उपलब्धि के लिए एक दूसरे को बधाई दी और आगे भी इसी तरह कार्य करने का संकल्प लिया।
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र 149 में 100% SIR सर्वे कार्य पूर्ण, CMO राजेंद्र सक्सेना का विशेष योगदान
