Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमौसमPm मोदी के नेतृत्व में आज हर नागरिक आशा और विश्वास के...

Pm मोदी के नेतृत्व में आज हर नागरिक आशा और विश्वास के साथ भविष्य की ओर देख रहा है – डिप्टी cm शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का हर नागरिक आशा और विश्वास के साथ भविष्य की ओर देख रहा है। आज भारत में अवसरों की कमी नहीं है। सभी लोगों और सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करके विकसित संपन्न राष्ट्र की ओर भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बजट में जहाँ अधोसंरचनात्मक व्यय को प्रमुखता से स्थान दिया गया है वहीं गरीब, अन्नदाता, महिलाओं और युवाओं के कल्याण, आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को प्राथमिकता दी गयी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंतरिम बजट-2024 और केंद्र सरकार की भविष्य की योजनाओं पर प्रतिक्रिया दी है।

चिकित्सा क्षेत्र में मानव संसाधन की पूर्ति में सहायक होगा अंतरिम बजट प्रावधान

शुक्ल ने कहा कि सशक्त भारत के लिए सशक्त स्वास्थ्य अधोसंरचना और स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था महत्वपूर्ण है। इस दिशा में विभिन्न विभागों के तहत मौजूदा अस्पताल अवसंरचना का उपयोग करके और अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने का निर्णय चिकित्सा क्षेत्र में मानव संसाधन की पूर्ति में सहायक होगा। अंतरिम बजट में सर्वाइकल कैंसर के निवारण के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं के टीकाकरण का प्रोत्साहन भविष्यपरक सोच का परिचायक है। आयुष्मान भारत योजना में सभी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी शामिल किया जाना महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में उठाया गया ठोस कदम है।

संसाधनों का वितरण निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए लोगों की क्षमता में वृद्धि कर और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहें हैं और प्रावधान किए गये हैं। संसाधनों का वितरण निष्पक्ष रूप से किया जा रहा है। ‘सबका साथ’ मंत्र से, सरकार ने विगत 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से छुटकारा दिलाया है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, कर्मठता और दृढ़ निश्चय से आज भारत, समृद्धि और प्रगति के स्वर्णिम पायदान पर

डिप्टी cm शुक्ल ने कहा कि विगत दशक में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि विकास, किसान कल्याण, आयुष्मान योजना और सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं से स्वास्थ्य का संरक्षण, शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र में विकास, उद्यमिता और स्टार्ट अप को प्रोत्साहन, स्किल डेवलपमेंट, रोज़गार और स्वरोज़गार का सृजन, हर घर जल, सबको आवास आदि जन कल्याणकारी कार्यों के साथ रेल, वायु, सड़क अधोसंरचनाओं का वृहद विकास, पर्यावरण अनुकूल विकास, सशक्त वैश्विक आर्थिक परितंत्र, पर्यटन, सांस्कृतिक विकास ने भारत को समृद्धि और प्रगति के स्वर्णिम पायदान पर ला दिया है। यह प्रधानमंत्री (pm)मोदी की दूरदर्शी सोच, कर्मठता और दृढ़ निश्चय का परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित हो गये हैं !

PM मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में नागरिक अपनी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सशक्त, साधनों से युक्त और समर्थ हो रहे हैं। औसत वास्तविक आमदनी 50 प्रतिशत बढ़ गई है। जब वैश्विक अर्थव्यवस्था उच्च मुद्रास्फीति, उच्च ब्याज दरें, निम्न विकास, अत्यधिक लोक ऋण, निम्न व्यापारिक विकास, और जलवायु संबंधी चुनौतियों से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री (PM)नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व का मार्गदर्शन किया जिसका वैश्विक समुदाय ने समर्थन किया। आज प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित हो गये हैं। उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वांगीण अंतरिम बजट के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।