Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeUncategorized111 कन्याओं की पूजन से शुरू होगी खेड़ापति हनुमान की भव्य शोभायात्रा

111 कन्याओं की पूजन से शुरू होगी खेड़ापति हनुमान की भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव का दसवां वर्षभोपाल। श्री बाबा महाँकाल सेवा संघ द्वारा आगामी हनुमान जन्मोत्सव को प्रति वर्ष के अनुसार भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आयोजन की शुरुआत में प्रेमनगर स्थित दुर्गा मंदिर में खेड़ापति हनुमान का दिव्य अभिषेक किया जाएगा। दिन के पूजन अनुष्ठान के बाद शाम को कन्या पूजन के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होगी। संयोजक महेन्द्र यादव ने कहा कि शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित होंगे, शोभायात्रा का समापन खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला पर होगा।

श्रद्धा आस्था और भक्ति के महोत्सव का दसवां वर्ष

श्री बाबा महाँकाल सेवा संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि श्री हनुमान जन्मोत्सव संघ का वार्षिक आयोजन है। संस्था द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजन में कन्या पूजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और भेदभाव रहित समाज बनाने का संदेश दिया जाता रहा है। वहीं संस्था के उपाध्यक्ष अमन चौरसिया और महासचिव दीपक नामदेव ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है, तथा आयोजन को और अधिक व्यापक बनाने को लेकर संस्था के सामूहिक प्रयास निरंतर जारी हैं।

खेड़ापति हनुमान मंदिर पर लगेंगे 21 धर्म ध्वज, दक्षिण भारतीय वेश में होंगे श्रद्धालु

श्री बाबा महाँकाल सेवा संघ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान जी महाराज को 21 धर्म ध्वज अर्पित किए जाएंगे। बता दें कि संस्था द्वारा विगत आयोजनों में भी धर्म ध्वज अर्पित किए जाते रहे हैं इसके साथ ही इस वर्ष संस्था के सभी सदस्य दक्षिण भारतीय वेश में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे, वहीं संगठन से जुड़ी मातृशक्ति लाल साड़ी और पगड़ी धारण करेंगी।