कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, जीतू पटवारी बने मध्यप्रदेश अध्यक्ष, उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष…

युवाओं के कंधे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस का जिम्मा

भोपाल कांग्रेस हाई-कमान ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद बड़ा फेरबदल करते हुए कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर जीतू पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए उमंग सिंघार का चयन किया है एवं उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे को बनाया गया है।

युवा नेतृत्व को पूरे प्रदेश से मिल रहीं शुभकामनायें.

कांग्रेस ने भाजपा की तरह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में तीनों वर्गों को साधा है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से चुनाव हारे जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग से आते है वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से विधायक उमंग सिंघार आदिवासी वर्ग से है इसी के साथ उपनेता प्रतिपक्ष चुने गए हेमंत कटारे ब्राह्मण वर्ग से आते है। कांग्रेस कमलनाथ को दिल्ली की केंद्रीय राजनीति में शामिल कर सकती है !

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu