जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। गुनगा थाना परिसर में आगामी त्योहार ईद उल अजहा को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन थाना प्रभारी रिंकू जाटव की उपस्थिति में किया गया। बैठक में थाना प्रभारी रिंकू जाटव ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं को आगामी त्योहार को शांति सद्भावना भाईचारे और साफ सफाई के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई वहीं त्यौहार पर सायबर सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया इस दौरान पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
