भोपाल। तालीम और तरबियत एक साथ मिल जाए तो इंसान को आने वाले वक्त की आसानियां मिल सकती हैं। एक ऐसी जगह जहां दीनी माहौल में दुनियावी तालीम दी जाए, इसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी कमी को पूरी करने के लिए कस्तूरबा शिक्षा समिति ने पहल की है। परवरिश इंटरनेशनल स्कूल की शुरुआत इसी मंशा को पूरा करने के लिए की गई। जिसमें फिलहाल नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है।
संस्थान से जुड़े शिक्षाविद मोहम्मद शोएब कुरैशी बताते हैं कि आज के दौर में बच्चों और अभिभावकों को क्वालिटी एजुकेशन की दरकार है। उन्हें बेहतर पढ़ाई के साथ सौम्य वातावरण की भी जरूरत है।

वे अपने बच्चों को ऐसे स्कूल में दाखिला चाहते हैं, जहां वे दुनियावी तालीम के साथ दीन की बारीकियां भी सीख सकें। उन्हें ऐसा संस्थान भी चाहिए, जिससे फारिग होकर वे भविष्य की तालीम अच्छे संस्थानों से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। स्कूली जीवन में ही उनके अंदर तरबियत के वह बीज अंकुरित हो सकें, जिनसे वे कल के बेहतर समाज की कल्पना को साकार कर सकें। शोएब कहते हैं कि इस तरह के संस्थान की कमी महसूस की जा रही थी। परवरिश इंटरनेशनल स्कूल इन्हीं सब ख्वाहिशात को पूरी करेगा। उन्होंने बताया कि एयरोसिटी रोड पर बिशनखेड़ी की खुली वादियों में इस आधुनिक शिक्षण संस्थान को आकार दिया गया है। जहां वर्तमान में नर्सरी से पांचवीं तक के होनहार बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है। भविष्य की आवश्यकता के लिहाज से इसका विस्तार किया जाएगा। इस संस्थान से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए 0755=3178196 या 9926671653 एवं 9300612709 पर संपर्क किया जा सकता है।

