नज़ीराबाद में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी ने किया औचक निरीक्षण

Share :

नल-जल व स्वच्छता कार्यों की ली समीक्षा,
सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करे,सीईओ इला तिवारी


जीतेन्द्र सेन
भोपाल। भोपाल जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) इला तिवारी ने बुधवार को नज़ीराबाद क्षेत्र का औचक दौरा कर विभिन्न शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटना पड़ा।
दौरे के दौरान सीईओ ने विशेष रूप से नल-जल योजना साफ सफाई और स्वच्छता व्यवस्था व ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एव स्वच्छता पर जोर देकर कहा की नज़ीराबाद समेत पूरे क्षेत्र में नियमित साफ सफाई की जावे।

उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि नल-जल योजना को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से पर्याप्त साफ और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने आवश्यकतानुसार नए कूप खुदवाने पानी के भंडारण के लिए कुओं के निर्माण तथा जल स्टॉक की समुचित व्यवस्था करने के पी.एच.ई विभाग को सख्त निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही,और अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ तिवारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना है और सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस दौरान जनपद सीईओ देवेश सराठे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे!

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu