क्षेत्र में साफ पानी बिजली की समस्या पर संबंधित विभाग ध्यान दें – विनय मेहर
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया। बुधवार को महीनो बाद भोपाल जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक ईटीसी कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में 14 विभागों की समीक्षा हुई जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों ने जन हितेसी मुद्दों पर बात की एवं अधिकारियों को अवगत कराया कि जिला पंचायत की अध्यक्षा राम कुवर नवरंग सिंह गुर्जर ने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जा रहा रोड का जिक्र किया उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वहरावल से नायसमंद रोड जल्द से जल्द पूरा करें वहां बरखेड़ी धाम आने वाले श्रद्धालुओं को एवं क्षेत्र वासियों को असुविधा होती है वहीं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने अधिकारियों को सबूत के साथ अवगत कराया की ग्राम मेंगरा कला में हाई स्कूल की नवीन बिल्डिंग बहुत ही जर्जर है और करोड़ों की लागत से बिल्डिंग बनी है लेकिन वह कब गिर जाए उसका कोई पता नहीं अगर बच्चों को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार होंगे बरसात के समय में उसकी छत में से पानी टपकता है मैंने और उस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विनय मेंहर के साथ भवन का निरीक्षण किया है जिस ठेकेदार ने उस भवन को बनाया है उस पर तत्काल कार्रवाई हो वही विनय मेहर ने क्षेत्र में पानी की टंकियो की नियमित साफ सफाई हो आगे कहा कि पीने के पानी की समस्या को देखते हुए पीएचई विभाग को अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र का निरीक्षण कर जहां नल जल योजना बंद पड़ी है वहां तत्काल शुरू करवाये अगर पानी की कमी है
तो तत्काल बोर करवा कर वहां पर व्यवस्था करें वन विभाग एवं बिजली विभाग के अधिकारियों पर विनय मेहर ने किसानों को बेवजह परेशान करने पर जमकर फटकार लगाई एवं वन विभाग के अधिकारियों से कहा निर्माण कार्यों के लिए वन विभाग तत्काल परमिशन की अनुमति दे एवं परमिशन की प्रक्रिया को सरल करें विनय मेहर ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिस भूमि पर 40 वर्षों से किसान का कब्जा है उनको उसी जगह पर पट्टा दिया जाए और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें मेहर ने लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में छोटे मजरे टोलो तक सड़क पहुंचे वही मेहर ने विभाग को कई गांव के प्रस्ताव भी दिए.जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ने बैरसिया जनपद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जनपद के अधिकारी बगैर रिश्वत के काम नहीं करते हैं अगर 15 दिन में सुधार नहीं किया तो मैं उनके खिलाफ धरने पर बैठूंगा मेहर ने कहा खितवास से दमीला जोड़ तक लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 6 करोड़ की लागत से सड़क बन रही है लेकिन 2 किलोमीटर का रोड छोड़ दिया है अधिकारियों को बताया कि परमिशन के लिए वन विभाग को भेजें अगर वन विभाग परमिशन नहीं देता है और वन विभाग भोपाल के अधिकार क्षेत्र से परमिशन नहीं होती है तो उच्च स्तर पर परमिशन के लिए प्रस्ताव भेजें बैठक में खितवास हाई स्कूल प्राचार्य का मामला भी गरमाया वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए
बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य समेत संबंधित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
