भोपाल। कहीं पुरानी सहेलियां और सहपाठी मिल बैठी थी और बरसों पुरानी यादें ताजा कर रही थीं, तो कहीं स्वादिष्ट व्यंजनों के चटखारे लिए जा रहे थे। जेम्स और स्पोर्ट्स के लिए भी भारी जुनून दिखाई दे रहा था। मौका था कस्तूरबा गर्ल्स कॉलेज द्वारा आयोजित फ्यूजन फेस्ट 2026 का। इस मौके पर पुस्तक विमोचन भी किया गया।
जिसमें देशभर के नामी शख्सियात मौजूद थीं।
कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद शोएब कुरैशी और साअदत खान ने बताया कि कस्तूरबा गर्ल्स कॉलेज द्वारा फ्यूज़न फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गुरुवार को सुबह शुरू हुआ। जिसमें बड़ी तादाद में पूर्व छात्राओं, उनके परिजन और मौजूदा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वादिष्ट खाने-पीने की चीज़ें, कपड़े, एक्सेसरीज़ और मज़ेदार गेम्स मौजूद थे। इस अवसर पर कस्तूरबा गर्ल्स कॉलेज की एलुमनी मीट भी रखी गई, जहाँ पूर्व छात्राएँ अपनी पुरानी सहेलियों और क्लासमेट्स से मिलकर और पुरानी यादें ताज़ा कर सकें।
हुआ पुस्तक विमोचन
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. असलम अब्दुल्ला द्वारा लिखी गई पुस्तक “मुस्लिम एजुकेशन इन इंडिया” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में भारत में मुस्लिम शिक्षा की स्थिति और उसके महत्व के बारे में बताया गया है। कार्यक्रम आयोजक मोहम्मद शोएब कुरैशी और साअदत खान ने अतिथियों का इस्तकबाल किया। कार्यक्रम समापन पर उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।
पुराने रिश्ते दोहराए गए, स्वादों से भी मन बहलाए गए, यादगार रहा फ्यूजन फेस्ट
