Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeUncategorizedडॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 5 दिवसीय प्रवास पर भोपाल, प्रांत अध्यक्ष आचार्य...

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 5 दिवसीय प्रवास पर भोपाल, प्रांत अध्यक्ष आचार्य के निवास पर होगा भव्य स्वागत

भोपाल। डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के मार्गदर्शक, मध्यभारत प्रांत के 5 दिवसीय प्रवास पर 29 मार्च को भोपाल पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर संगठनात्मक बैठकों एवं जनसभाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।प्रवास के प्रथम दो दिनों (29 एवं 30 मार्च) में तोगड़िया ने भोपाल में कई कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न सभाओं में उपस्थित होकर हिंदू समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।31 मार्च को तोगड़िया ने बुधनी, नर्मदापुरम एवं भेरूंदा का दौरा किया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने नर्मदा नदी के तट पर पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना भी की।1 अप्रैल को तोगड़िया मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष सुरेश आचार्य के भोपाल स्थित निवास पर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे श्यामपुर एवं कुरावर में आयोजित हिंदू सभाओं में सम्मिलित होंगे।तोगड़िया अपने तेजतर्रार वक्तव्य और हिंदुत्व के प्रति समर्पण के लिए देश-विदेश में विख्यात हैं। पेशे से कैंसर सर्जन रहे तोगड़िया 70 वर्ष की आयु में भी निरंतर राष्ट्र और धर्म के कार्यों में सक्रिय हैं।एक सभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य देशभर में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का है। उन्होंने बताया कि ये केंद्र न केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक होंगे, बल्कि हिंदू समाज की सुरक्षा, समृद्धि और शक्ति के केंद्र के रूप में भी विकसित किए जाएंगे।2 अप्रैल को तोगड़िया भोपाल के खजूरी सड़क क्षेत्र में संत जिलाध्यक्ष विवेक राजपूत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।