जीतेन्द्र सेन भोपाल। दिनांक 19 मार्च 2026 को थाना बैरसिया क्षेत्र अंतर्गत तरावली माता मंदिर में दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रामशरण प्रजापति द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर प्रवेश एवं निकास मार्ग,पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सहज दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरसिया, एसडीओपी बैरसिया सुश्री वैशाली कराहलिया एवं थाना प्रभारी बैरसिया वीरेन्द्र सेन उपस्थित रहे।दिए गए आवश्यक निर्देशमंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए।भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाए।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखते हुए निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराई जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जूते-चप्पल रखने के लिए पृथक स्टैंड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर में प्रवेश एवं निकास हेतु महिला एवं पुरुषों की पृथक-पृथक लाइनें सुनिश्चित की जाएं, जिससे भीड़ का सुचारू एवं सुरक्षित प्रबंधन हो सके। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष पुलिस व्यवस्था एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएं।ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।पुलिस अधीक्षक प्रजापति ने स्पष्ट किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला भोपाल (देहात) पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।


