जिस बदमाश पर एक रुपये का ईनाम, वह पुलिसकर्मी के मकान में काट रहा था फरारी !

इंदौर:- में एक और अजब-गजब मामला सामने आया है… यहां पुलिस ने जिस बदमाश पर एक रुपए का ईनाम घोषित किया था वह पुलिसकर्मी के घर में ही फरारी काटता मिला… खबरों के अनुसार, मामला मल्हारगंज थाने से सामने आया है… यहां बदमाश सौरभ गौड़ उर्फ बिट्टू को पुलिस ने घेरकर पकड़ा है… हालांकि जब उसे पता चला कि पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो वह छत से कूद गया… इससे उसकी एक टांग में चोंट भी आई… बता दें कि दो साल पहले हीरानगर में हुई अनिल दीक्षित हत्याकांड के मामले में गवाह को धमकाने के चलते बिट्टू फरार चल रहा था, जिसकी शिकायत कंडिलपुरा निवासी ममता यादव ने पुलिस को की थी… इस मामले में इसका एक साथी रोहन सागर पहले ही पुलिस के हत्थे चड़ चुका था… बता दें कि इंदौर पुलिस ने अपराधियों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से इन दिनों बदमाशों पर अठन्नी या रुपया ईनाम रखने की मुहिम शुरू की है… इसी के तहत गत दिनों पुलिस द्वारा वायरल किए गए एक पोस्टर में बिट्टू का नाम भी था… अब मजे की बात यह है कि जिस बिट्टू को पुलिस फरार घोषित कर ढूंढ रही थी वह पुलिस को पुलिसकर्मी के घर ही फरारी काटता मिला… हालांकि पुलिस का कहना है कि गांधी नगर के जिस मकान से बिट्टू को पकड़ा है वह पुलिसकर्मी ने किराए पर दे रखा था और जिसे किराए पर दे रखा था वह उक्त बदमाश का दोस्त निकला और उसने बिट्टू को पनाह दे रखी थी… इस मामले की जानकारी जोन-1 के डीसीपी विनोद मीणा ने मीडिया को दी..!

म.प्र.में निजी अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी हॉस्पिटल में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य

सुविधा-शुल्क की देनी होगी जानकारी नहीं तो होगी कार्रवाई
निजी चिकित्सालयों में दर सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य

जीतेन्द्र सेन
भोपाल।। आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने प्रदेश के सभी निजी चिकित्सालयों (नर्सिंग होम) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अस्पताल में प्रदायित सभी चिकित्सकीय सेवाओं की दर सूची (रेट लिस्ट) प्रमुखता से प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिये यह महत्वपूर्ण है। निजी चिकित्सालयों में काउंटर पर है। रोगी या उनके परिवारजन द्वारा मांग करने पर दर के अलावा यदि किसी अस्पताल को दर सूची में संशोधन करना हो, तो इसकी लिखित सूचना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को देना आवश्यक है। संशोधित दर सूची को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। इसका उद्देश्य रोगियों के अधिकारों की रक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाना है। यह निर्देश म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं अधिनियम, 1973 और नियम, 1997 (यथासंशोधित 2021) के नियम 17 के अनुसार जारी किए गए हैं। सभी निजी चिकित्सालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इन प्रावधानों का पालन करें। आयुक्त श्री राठी ने समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इसके अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। दर सूची के बिना अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों का उल्लंघन है मनमानी शुल्क वसूलने की घटनाओं को रोकने के लिए सतत निरीक्षण करने के आयुक्त ने निर्देश भी दिये हैं।

कलेक्टर के निर्देश का दिखने लगा असर, असर लोगों तक पहुंच रहा राजस्व अमला, हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

राजस्व महाभियान 3.0 को सफल बनाने में जुटे एसडीएम बैरसिया

जीतेन्द्र सेन

बैरसिया। म.प्र.शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में राजस्व महा अभियान 3.0 पर कार्य जारी है। जिसके अंतर्गत रास्ता विवाद का निराकरण नक्शा तरमीम फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में बैरसिया अनुभाग के राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी अभियान को सुचारू रूप से सफल बनाने में दिन रात जुटे हुए हैं। वहीं रविवार को अवकाश के दिन भी बैरसिया अनुभाग के  अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर उनके द्वारा ई केवाईसी के 1173 प्रकरणों का एवं नक्शा तरमीम के 572 प्रकरणों का एवं फार्मर रजिस्ट्री के 113 प्रकरणों का कार्य संपन्न किया गया। कलेक्टर के निर्देशन में बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, तहसीलदार करुणा दंडोतिया तथा सभी हल्का पटवारियों द्वारा ग्राम पंचायत में एवं गांव के अन्य कॉमन सर्विस सेंटर जैसे सहज दृश्य स्थान पर फार्मर रजिस्ट्री केवाईसी एवं नक्शा तरमीम से शेष रहे ग्रामीणों की सूची भी कारण सहित पंचायत भवनों पर चस्पा की जा रही है।

इसके अलावा उन्हें विभिन्न माध्यम से सूचित कर इस बावत निवेदन किया जा रहा है कि इस राजस्व अभियान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने कार्य ग्रामों में ही पूर्ण करावे । वही बैरसिया तहसील के पटवारीयों द्वारा ग्राम के शादी विवाह भोज जैसे सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेकर वहां उपस्थित कृषक भाइयों को राजस्व महा अभियान के कार्यों की जानकारी दी जा रही है। तथा उक्त कार्य संपन्न भी किये जा रहे हैं वहीं एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी और हितग्राहियों के सभी कार्य समय सीमा में ही निपटाये जाएंगे।

सेन शक्ति महा संगठन द्वारा म.प्र.के प्रत्येक संभाग में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन.राजेश्वर सेन

जीतेन्द्र सेन
भोपाल:- मध्य प्रदेश सेन शक्ति महा संगठन भोपाल संभाग की बैठक शनिवार को भोपाल में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेन समाज के उत्थान और एकता एवं समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के प्रत्येक संभाग में सेन शक्ति महा संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा वही इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों व प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं और समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें समाज की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं.1.सेन समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना या कर्पूरी फार्मूला अति पिछड़ा वर्ग लागू कराना 2.संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्मस्थली बांधवगढ़ में सेन स्मारक का निर्माण अति शीघ्र हो 3.केश शिल्पी बंधुओं के लिए दुकानें आवंटित की जाएं 4.राजधानी भोपाल में सेन समाज का आवासीय मंगल भवन बनाया जाए 5.राजनीतिक दलों में सेन समाज के लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए उक्त अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें वैवाहिक सम्मेलन परिचय सम्मेलन भी आयोजित होंगे बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर भोपाल संभाग के सभी पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र दिए गए तथा बाकी अन्य समाजसेवियों को भी अति शीघ्र जिम्मेदारी दी जाएगी और इसी तरह संभाग द्वारा बैठकर करके संगठन का विस्तार किया जाएगा समाज संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा जो भी समाज बंधु संगठन में रहकर समाज सेवा करना चाहते हैं वह अवश्य इस संगठन में जुड़े तथा संगठन के विगत कार्यक्रमो के बारे में लोगों को जानकारी दी और समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक संगठन पहुंचे और समाज के लोगों की लड़ाई लड़ सके इसके लिए संगठन की अति आवश्यक बैठक में पदाधिकारीयो ने अपने अपने विचार रखें और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन द्वारा नियुक्ति पत्र देकर  पुष्पमालयों से सम्मानित किया गया इस अवसर पर शंभू दयाल सेन महिला प्रदेश अध्यक्ष कामिनी सेन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दर्शन सेन प्रदेश सचिव रघुवीर सराठे प्रदेश मीडिया प्रभारी संकेत सेन प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश चंद्र सेन प्रदेश उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सराठे भगत राम सेन घनश्याम सराठे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मनोज सेन  महिला उपाध्यक्ष माया सराठे मीना सराठे प्रदीप वर्मा इंदू सेन सतीस श्रीवास कविता सेन मलखान सेन नेहा सोनपुर सुनीता सेन नवीन सराठे नंदकिशोर श्रीवास विनोद सेन शुभम सेन गुरु सेन जीतू सेन बबलू सेन सुनील सराठे जिला अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सराठे बबलू भैया संभाग अध्यक्ष हेमराज सराठे मनोहर सेन संजय सेन  जीपी सोनपुर पत्रकार जीतेन्द्र सेन बैरसिया पत्रकार कमल सेन बैरसिया पत्रकार श्याम कुमार सेन वल्लभनगर मनोहर लाल श्रीवास गुनगा केतु सराठे माखनलाल सेन रामपाल सेन नंदराम सेन अरविंद सेन सुरेश सेन देवेंद्र श्रीवास पप्पू श्रीवास गोविंद प्रसाद सेन विक्की सेन संतोष सेन चोपड़ा निलेश सारथी सुनील सेन रघुवीर सेन जयदेव सेन राजेश सेन रिंकू सेन नर्मदा प्रसाद सराठे रवि सराठे नर्मदा पुरम गिरधर सेन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित मौजूद रहे।

कलेक्टर का अल्टीमेटम- गावों में रात गुजारे पटवारी राजस्व अमला !

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। भोपाल जिले में राजस्व महाअभियान -3.0 के बेहतर रिजल्ट के लिए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पटवारी ओर राजस्व अमले को गावों में रात गुजारने के अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने कहा है कि सभी पटवारियों ओर राजस्व अमले को रात गावों में रहकर नामांतरण बटवारा  फार्मर आईडी सहित अन्य लंबित प्रकरणों की रफ्तार तेज करना है।यदि इसके बाद भी स्तिथि में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। ओर किसी तरह की मोहलत नही दी जाएगी। असल में बीते मंगलवार को कलेक्टर ने सभी एसडीएम तहसीलदार, पटवारी ओर राजस्व अमले की रविंद्र भवन में बैठक ली थी। इसमे राजस्व अभियान के तीसरे चरण की समीक्षा की गई। जिसमे कलेक्टर के तीखे तेवर नजर आए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी नही आ रही है। प्रदेश में जिले की रैकिंग भी खराब है अंदरखाने की खबर है कि कलेक्टर ने पटवारियों को निर्देश दिए हैं कि बेहतर रिजल्ट देने के लिए पटवारी अपने हल्का व गांवो में रात गुजारे जब वह मोके पर जाकर काम करेंगे। तभी तो रिजल्ट आएगा। कलेक्टर ने कहा है कि अब हर दूसरे दिन राजस्व महाअभियान की समीक्षा करेंगे।

इनका कहना है

महाअभियान की समीक्षा की गई जिसमे प्रकरणों के निराकारण में तेजी लाने के लिए कहा गया है। पटवारियों को गावों में रात गुजारने के निर्देश दिए गए हैं। इसमे कोई लापरवाही बरती जाती है तो उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह – कलेक्टर भोपाल

MP News : पराई धरती पर जमा हुए “भोपाली”, मनाया वार्षिक मुलाकात आयोजन, जानें कहां हुआ आयोजन

खान आशु
भोपाल। दुबई के कुदरा डेजर्ट में परंपरा, नेटवर्किंग और सामुदायिक भावना का उत्सव संस्कृति का जश्न, रिश्तों की मजबूती और नए प्रेरणाओं का आगाज़ एनुअल भोपाली मीट 2024′ ने एक बार फिर दुबई में बसे भोपाली समुदाय को एकजुट किया। जहाँ 300 से अधिक लोगों ने मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत, नेटवर्किंग और सामुदायिक भावना का जश्न मनाया। कुदरा डेजर्ट की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित यह द्विवार्षिक कार्यक्रम न केवल परंपरा को बनाए रखने का, बल्कि समुदाय के लोगों को जोड़ने और उन्हें एकजुट करने का एक आदर्श मंच बना।
1997 में मुशरिफ पार्क में शुरू हुए इस आयोजन ने हर बार नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस बार की मीट ने न केवल रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की बल्कि समुदाय को और भी करीब लाने का काम किया।
इस वर्ष के आयोजन का मुख्य आकर्षण उन युवाओं और सामुदायिक नेताओं को सम्मानित करना था, जिन्होंने शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक कार्य और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस पुरस्कार समारोह के जरिए उनके योगदान को पहचान दी गई और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

‘एनुअल भोपाली मीट 2024’ का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामुदायिक और व्यावसायिक प्रगति को बढ़ावा देना भी था। कार्यक्रम में प्रतिभा प्रदर्शन, लाइव संगीत, प्रेरणादायक भाषण, और सामुदायिक खेलों जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं। इसके अलावा, एक विशेष व्यावसायिक मंच भी तैयार किया गया था, जहाँ उद्यमियों ने अपने व्यवसाय और सेवाएँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था जॉब नेटवर्किंग सेशन, जहाँ नौकरी ढूंढ रहे लोगों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़ने की कोशिश की गई। इस पहल ने न केवल लोगों को नई संभावनाएँ दीं बल्कि समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में कदम भी बढ़ाया।
इस बार के आयोजन में ‘भोपाली ऑफरोड कम्युनिटी’ ने अपनी विशेष भागीदारी से कार्यक्रम को और रोमांचक बना दिया। रेगिस्तान ड्राइविंग में विशेषज्ञ यह समूह न केवल अपने प्रदर्शन के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया बल्कि नए ऑफरोड ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने का भी अवसर दिया।
इस आयोजन ने ‘भोपाल हाउस’ की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए परंपरा को बनाए रखने और समुदाय की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लिया। ‘बातोलाएं’ नामक सत्र में उपस्थित लोगों ने अपनी यादें साझा कीं, जिससे सांस्कृतिक जुड़ाव और मजबूत हुआ।
आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा, “यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और एक मजबूत समुदाय बनाने की दिशा में एक कदम है।”

सभी राजनीतिक दल विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्र के लिये कर दें बीएलए की नियुक्ति : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के संबंध में दी जानकारी
भोपाल:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सुखवीर सिंह ने बुधवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी पेन ड्राइव में प्रदान की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  सिंह ने बताया कि उप निर्वाचन होने के कारण प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रं.- 02 विजयपुर एवं क्रं-156 बुधनी की मतदाता सूची के प्रारूप का प्रारंभिक प्रकाशन 27 नवम्बर को किया गया। इसी दिन से दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, वोटर आईडी कार्ड में संशोधन कराने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक प्रारूप पर दावे-आपत्तियां 12 दिसम्बर तक प्राप्त की जायेंगी। आगामी 30 नवम्बर एवं 8 दिसम्बर 2024 को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नाम जुड़वाने, हटाने, संशोधन कराने के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में बीएलओ उपस्थित रहेंगे। प्राप्त सभी दावे-आपत्तियों का 24 दिसम्बर तक निराकरण किया जाएगा। इसके उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। बैठक में सीईओ सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों के लिये अपने-अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति अवश्य कर दें। यदि बीएलए नियुक्त हैं, तो उन्हें और अधिक सक्रिय होने के लिये निर्देशित करें।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  बसंत कुर्रे, विवेक श्रोतिय, भारतीय जनता पार्टी से एस.एस. उप्पल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जे.पी. धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सुमित सिंह चौहान एवं बहुजन समाज पार्टी से  पूर्णेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे।

*एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने करें आवेदन*

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निवासी, जो युवा 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नये मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिये आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप और https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संबंध में किसी भी प्रकार की शंका या जानकारी के लिये निर्वाचन हेल्पलाईन के टोल फ्री नं.-1950 में कार्यालयीन समय पर कॉल करके समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

MP News : देश का सबसे बड़ा टेलेंट हंट आयोजित करेगा AMP, शामिल होंगे एक लाख स्टूडेंट्स, जानें या आयोजन

खान आशु
भोपाल। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) अपना सालाना टेलेंट हंट आयोजित करने वाला है। देशव्यापी इस शैक्षिक आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। 30 नवंबर तक होने वाले पंजीयन के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के रफत इकबाल और कलीम अख्तर ने बताया कि संस्था द्वारा किया जा रहा यह टेलेंट सर्च देश का सबसे बड़ा शैक्षिक आयोजन कहा जा सकता है। इसमें देशभर के करीब 600 जिलों के एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए करीब 900 सेंटर्स बनाए जाएंगे। टेलेंट सर्च में शामिल होने वालों में 2000 से अधिक कॉलेज और करीब 10 हजार स्कूलों के स्टूडेंट्स शामिल रहेंगे। रफत इकबाल और कलीम अख्तर ने बताया कि इस बड़े आयोजन में शामिल होने के लिए 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी रहेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए AMP ऐप, गूगल फॉर्म या बल्क रजिस्ट्रेशन के विकल्प लिए जा सकते हैं।

प्रतिभा भरपूर, सहेजने की जरूरत
एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के आमिर इदरीसी और सफात अजमेरी ने बताया कि आज का स्टूडेंट्स किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर दुनियावी जानकारी का माहिर है। तकनीकी दक्षता से भरे इस पीढ़ी में बहुत कुछ कर गुजरने की ललक भी मौजूद है। लेकिन आवश्यकता इस टेलेंट को पहचानने और उसे सही दिशा में ले जाने की है। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स इसी कोशिश के साथ टेलेंट हंट का आयोजन करता रहा है। इसके बेहतर परिणाम भी मिले हैं। उम्मीद है कि इस बार भी बेहतर, योग्य और जरूरतमंद बच्चों तक इस आयोजन के फायदे पहुंचेंगे।

सामाजिक सरोकार से जुड़ा AMP
एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स लंबे समय से शैक्षणिक और सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़ा हुआ है। देशभर में फैली इसकी टीमों के अलावा विदेशों में भी सदस्य मौजूद हैं।

MP News : भूत और वर्तमान को जोड़ने और भविष्य के संरक्षण की कोशिश विश्व धरोहर सप्ताह, कई यादों के साथ हुआ पूरा, जानें क्या हुए आयोजन

खान आशु
भोपाल। पुरातत्व हमारा गौरशाली अतीत भी रखता है और गर्व किए जाने जैसे वर्तमान से भी जुड़ा है। भविष्य के सुनहरे पन्ने गढ़ने का काम भी इसके साथ किया जा रहा है। आज की पीढ़ी को अपनी धरोहर से जोड़ने और उसके संपूर्ण एवं वास्तविक इतिहास से रूबरू जोड़ने की कोशिश भी सतत जारी है। इसी धारणा और मंशा के साथ राजधानी भोपाल में विश्व धरोहर सप्ताह का आयोजन किया गया। मंगलवार को इसके समापन अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
राज्य संग्रहालय में समापन अवसर पर पुरातत्व से जुड़े जानकारों ने विश्व धरोहर सप्ताह के प्रतिभागियों और युवा पीढ़ी को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ मनोज कुर्मी, डीएस सूद, वंदना पाण्डेय, डॉ भुवन विक्रम, पूजा शुक्ला आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की रुपरेखा दिखाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को मूर्ति निर्माण का लाइव डेमो भी दिखाया गया।

विज्ञापन

यह हुए आयोजन
विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान व्याख्यान, चित्रकला, हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। अतिथियों ने इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और शिल्ड से सम्मानित किया। विश्व विरासत सप्ताह के दौरान भोपाल के अलावा इंदौर, उज्जैन, धार, जबलपुर, सतना समेत प्रदेशभर में भी विभिन्न आयोजन किए गए हैं।

ओरछा भी शामिल होगा विश्व धरोहर में
विश्व धरोहर में शामिल प्रदेश के कई हेरिटेज में शामिल कई स्मारकों में अब ओरछा को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इसके लिए विधिवत घोषणा जल्दी ही की जाएगी। वर्तमान में भोपाल के कई स्मारकों के साथ सांची, भीम बैठिका आदि शामिल हैं।

MP News: एक शाम राहत वाली… राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह का जश्न, होंगे कई आयोजन

खान आशु
भोपाल। दुनिया के चहेते शायर डॉ राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह का जश्न कुछ खास आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। राहत की बात, उनकी पुस्तक का विमोचन और उनकी ग़ज़लों से सजी सूफियाना महफिल इस दौरान होगी। इस मौके पर एक ऑल इंडिया मुशायरा भी होगा, जिसमें देश और दुनिया के नामवर शायर अपना कलाम पेश करेंगे।
राहत इंदौरी फाउंडेशन के फैसल राहत और सतलज राहत इंदौरी ने बताया कि दुनियाभर ने अपने महबूब शायर को उनकी बरसों की मंचीय खिदमत के दौरान खूब चाहा, सराहा, पसन्द किया और कामयाबी के शिखर पर रखा है। राहत के कलाम और खास अंदाज अब सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान और पहुंच बनाए हुए हैं। राहत के कलामों से सजी दर्जनों पुस्तकें भी उनके चाहने वालों को सुकून देने का काम आज भी कर रही हैं। फैसल और सतलज ने कहा कि अब जब राहत साहब भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं तो यह हम सब खैरख्वाहों की जिम्मेदारी है कि हम उनकी यादों को संजोए रखें। राहत साहब की 75वीं सालगिरह पर कुछ ऐसे ही लम्हे जुटाने की कोशिश की जा रही है, जिनसे राहत साहब का दशकों का वास्ता भी रहा और जिनमें उनका दिल रमता था।

यह होंगे आयोजन
राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह का जश्न एक जनवरी 2025 को उनके पैतृक शहर इंदौर में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत सूफियाना महफिल से होगी। मशहूर सूफी गायक आफताब कादरी और उनकी टीम सूफीवादी असेंबल नामक एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। जिसमें डॉ राहत इंदौरी की चुनिंदा गजलों पर आधारित कव्वाली का प्रोग्राम होगा। इस खास प्रस्तुति को कलाम ए राहत नाम दिया गया है।

दास्तान ए राहत
शाम 5 बजे होने वाले इस खास कार्यक्रम की बागडोर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त लखनऊ के मशहूर दास्तानगो डॉ हिमांशु वाजपेई के हाथ होगी। डॉ राहत इंदौरी की जिंदगी और जिंदगी के बाद के खास लम्हों को संजोकर तैयार किए गए इस कार्यक्रम में डॉ हिमांशु, डॉ राहत इंदौरी की जिंदगी की कहानी सुनाएंगे। अपनी कला और फन के माहिर डॉ हिमांशु ने इसे दास्तान ए राहत नाम दिया है।

खिलेंगी ख्वाब की खेती
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मशहूर एंकर डॉ दीपक रूहानी राहत के कुछ खास खैरख्वाह से विशेष बातचीत करेंगे। उनके साथ मंच पर राहत के बेटे सतलज राहत होंगे। इसने साथ ही डॉ अजीज इरफान और हिदायत उल्लाह भी इस चर्चा ए खास का हिस्सा बनेंगे। इस मौके पर डॉ अजीज इरफान की किताब ख्वाब की खेतियां का विमोचन भी किया जाएगा। मौके को और खास बनाते हुए रेखता पब्लिकेशन की नई पुस्तक “डॉ राहत इंदौरी समग्र=मैं जिंदा हूं” का विमोचन भी इस दौरान किया जाएगा।

और सजेगी महफिल ए मुशायरा
डॉ राहत इंदौरी की जिंदगी का अधिकतम हिस्सा मंचों और मुशायरा महफिलों में बीता है। उनकी सालगिरह के बेस्ट गिफ्ट के तौर पर राहत इंदौरी फाउंडेशन ने एक बड़ी महफिल सजाने की तैयारी की है। इस मुशायरा महफिल में प्रो वसीम बरेलवी, नवाब देवबंदी, नईम अख्तर खादमी, इकबाल अशर, ताहिर फराज, मंजर भोपाली, नदीम फर्रूख, शबीना अदीब, शाहिद अंजुम, अल्ताफ जिया, लियाकत जाफरी, आसिफ सरोश, सतलज राहत अपना कलाम पेश करेंगे।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu