अपना गणतंत्र अपना मान है, सम्मान है, इस पर हमें गर्व : अदनान

भोपाल। साल में एक दिन कौमी तराने गा लेना, परेड और झांकियों के दृश्य देखते हुए सुखद अनुभव कर लेना भर ही गणतंत्र नहीं है। बल्कि यह एक ऐसा अहसास है, जो हर पल, हर क्षण, हर लम्हा हमारी रगों में बहता और बसता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबको समान अधिकार और सभी के एक जैसी सुविधाएं मुहैया कराने वाला एकमात्र मुल्क हमारा भारत है। हमें अपने संविधान पर गर्व भी करना चाहिए और इसके प्रति अपना आदर भाव भी रखना चाहिए।
76वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी भोपाल में आयोजनों की लंबी श्रृंखला चली। लाल परेड ग्राउंड में सरकारी आयोजन से लेकर कमोबेश सभी सरकारी दफ्तरों में खुशियों के तराने लहराए। इसके अलावा निजी संस्थानों और प्राइवेट स्कूलों में भी गणतंत्र कार्यक्रम हुए। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में शामिल द आईकोनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में थिएटर और टीवी आर्टिस्ट अदनान खान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का वंदन करने के बाद स्टूडेंट्स से बात करते हुए गणतंत्र के महत्व को साझा किया। मुख्य अतिथि अदनान खान ने स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र से प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर स्कूल संचालक सुमन दास पुरोहित ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक, साहित्यिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल स्टॉफ और स्टूडेंट्स मौजूद थे।

बैरसिया SDM आशुतोष शर्मा उत्कृष्ट कार्य करने पर हुए सम्मानित। 

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। बैरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशुतोष शर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्क्रष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह द्वारा भोपाल के सभी ARO को सम्मानित किया वहीं ततकालीन बैरसिया SDM आशुतोष शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

MP News : नई पीढ़ी जानेगी सिक्कों की खनक…

राज्य संग्रहालय में लगेगी सप्ताह भर की प्रदर्शनी

अमित सेन
8085661177

भोपाल। बदलते दौर में प्लास्टिक मनी और यूपीआई आदान प्रदान ने सिक्कों की पहचान को धक्का लगाया है। नई पीढ़ी को सिक्कों की पहचान और इनका उपयोग ही पता नहीं रह गया है। इसी कमी को दूर करने और अपनी विरासत में शामिल कहे जाने वाले पुरातन सिक्कों से रुबरु कराने का एक प्रयास राजधानी में किया जा रहा है। यहां राज्य संग्रहालय में प्राचीन सिक्कों पर आधारित प्रदर्शनी “युग युगीन सिक्कें” का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी से शुरू होने वाली यह प्रदर्शनी 28 जनवरी तक निहारी जा सकती है।

श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में होने वाला यह आयोजन डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। जिसमें भारत के प्राचीन सिक्कों पर आधारित प्रदर्शनी “युग युगीन सिक्कें” विषय पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयोजक संस्था की निदेशक डॉ. पूजा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ
सांची बौद्ध भारतीय अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु
प्रो. बैद्यनाथ लाभ करेंगे। पूरे सप्ताह चलने वाली इस प्रदर्शनी का समापन 28 जनवरी को शाम 5:30 बजे होगा। इस अवसर पर लोक गायक सुरेश प्रसाद कुशवाह का लोकगायन भी होगा। डॉ. पूजा शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी में प्राचीन भारत से अब तक प्रचलित विभिन्न सिक्कों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का मकसद नई पीढ़ी को अपने देश की संस्कृति, इतिहास, परम्परा और यहां के विभिन्न युगों से परिचित करवाना है।

युवा उद्योगपति आदित्य प्रिज्म अवॉर्ड में मध्य प्रदेश का गौरव बने !

अमित सेन
8085661177

भोपाल। प्रिज्म अवार्ड का आयोजन नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कांफ्रेंस के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
भारत सरकार के खनिज मंत्रालय द्वारा सोमवार को नए स्टार्टअप और बिज़नस फंडिंग से अवार्ड से  इंदौर शहर के युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी को भारत के खनिज मंत्री और उड़ीसा के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के खनिज मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रिज्म अवॉर्ड 3.0 नेशनल माइनिंग मिनिस्टर्स कांफ्रेंस का आयोजन कोणार्क स्थित इको रिट्रीट रिसोर्ट में किया गया। इस आयोजन के भव्य समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी को स्टार्ट अप प्रोत्साहन के साथ साथ बिज़नस फंडिंग का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत सरकार के खनिज मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री जी. किशन रेड्डी एवं उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा आदित्य तिवारी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखीय है कि सम्मानित युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी की आयु फिलहाल 22 वर्ष है और उन्हें अल्प आयु  में उद्योग क्षेत्र में मिली उपलब्धियां उनके उद्योगपति माता-पिता आशीष तिवारी एवं रूपाली तिवारी से विरासत में मिली है क्योंकि उद्योपति दंपति आशीष और रूपाली तिवारी प्रदेश के साथ साथ एशिया के ख्यात और सफल उद्योपतियों में से एक है।
युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी वर्तमान में पीजी टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर है, जिन्होंने नियोडिमियम रेयर अर्थ से मेटल मैनुफैक्चरिंग स्थापना करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने की और निरंतर कदम आगे बढ़ा रहे है। उद्योपति घराने में विगत वर्ष 2021 का यूएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप  में भारत की और से आयरनमैन का खिताब भी उपलब्धियों में शामिल है।

युवा आदित्य का हौसला बने खनिज मंत्री

संयोगवश एक ही विमान से यात्रा कर  रहे युवा उद्योगपति आदित्य तिवारी और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री रेड्डी की सामान्य सी मुलाकात उस वक्त खास हो गई जब मंत्री रेड्डी को जानकारी मिली कि युवा उद्योगपति आदित्य स्पोर्ट्स इंजुरी में घायल होने के बावजूद अपने शहर  इंदौर कई किलोमीटर दूर दूसरे शहर कोणार्क अवार्ड लेने पहुंचे। तो उन्होंने बड़ी सहजता से आदित्य तिवारी की सीट पर जाकर उनसे मुलाकात कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने का हौसला बढ़ाने साथ उनके सफल होने की शुभकामनाएं दी।

Bhopal News : चार दिन का नाट्य मेला, मंच पर बिखरेगी कई कहानियां, जानें क्या है पूरा आयोजन

खान आशु
भोपाल। रंगमंच की नर्सरी कहलाने वाला शहर भोपाल अगले कुछ दिनों मंचीय गतिविधियों से आबाद दिखाई देगा। रंगश्री लिटिल बैलेट ट्रूप में 22 जनवरी से शुरू होने वाले इस नाट्य मेले में प्रसिद्ध लेखकों के नाटकों का मंचन किया जाएगा। रुद्राक्ष कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति विभाग की अनुदान योजना के तहत करेगा।
चार दिवसीय नाट्य मेले की शुरुआत 22 जनवरी को रंगश्री लिटिल बैलेट ट्रूप की प्रस्तुति के साथ होगी। इस दिन श्रीशांति वर्धन की रचना पंचतंत्र का मंचन किया जाएगा। इसी तरह 23 जनवरी को मानव कौल द्वारा लिखित नाटक अलहम का मंचन किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज हसन द्वारा निर्देशित इस नाटक की प्रस्तुति
यंग थिएटर आर्टिस्ट आर्ट एंड कल्चर फाउंडेशन द्वारा दी जाएगी। 24 जनवरी को कला संस्था अर्थ कल्चर एंड थिएटर सोसाइटी हतक नाटक के साथ मौजूद रहेगी। प्रसिद्ध लेखक सआदत अली मंटो की इस रचना का निर्देशन स्कंद मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति के साथ शहर की प्रसिद्ध रंग संस्था रंग मोहल्ला सोसायटी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट समिति मौजूद रहेगी। मंच कलाकार और निर्देशक अदनान खान इस प्रस्तुति के दौरान एंटोन चेखव के प्रसिद्ध नाटक द प्रपोजल को साकार करेंगे।

प्रस्तुतियां
22 जनवरी : पंचतंत्र
निर्देशक : शांति vardhan

23 जनवरी : इलहाम
निर्देशक : सरफराज हसन

24 जनवरी : हतक
निर्देशक : स्कंद मिश्रा

25 जनवरी : द प्रपोजल
निर्देशक : अदनान खान
(लिटिल बैलेट ट्रूप, श्यामला हिल्स, भोपाल पर हर शाम 7 बजे से)

निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी मिल रही निशुल्क नसबंदी की सुविधा

भोपाल की 49 स्वास्थ्य संस्थाओं को परिवार कल्याण सेवाओं के लिए किया गया पंजीकृत

भोपाल :-शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के अलावा भोपाल की 49 निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में भी नसबंदी की सुविधा दी जा रही है । इन निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क नसबंदी करवाई जा सकेगी। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा भोपाल की 49 स्वास्थ्य संस्थाओं को नसबंदी के लिए एम्पनेल्ड किया गया है । जिला क्वालिटी एश्योरेंस समिति द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत पंजीकृत न्यूनतम 10 बिस्तरीय अस्पतालों को ये मान्यता दी गई है।
निजी अस्पतालों में नसबंदी करवाने वाले हितग्राहियों को 1000 रुपए की राशि का भुगतान भी किया जाएगा, जो कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से होगा। इसके लिए अस्पताल द्वारा हितग्राही का आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की कॉपी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जमा की जावेगी । सीएमएचओ कार्यालय द्वारा ई वित्त प्रणाली के माध्यम से हितग्राही के खाते में भुगतान किया जावेगा ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि नसबंदी एवं परिवार कल्याण की अन्य सेवाएं शासकीय चिकित्सालयों में पूर्व से दी जा रही हैं।  परिवार कल्याण साधनों की पहुंच को और सुगम बनाने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों को भी जोड़ा जा रहा है।

MP News… एक और जश्न की तैयारी… उर्दू के मंच पर सराहे जाएंगे हिंदी के गुरु सत्तन, जानिए क्या है खास आयोजन

खान आशु
भोपाल। स्वच्छता समेत कई रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाला शहर इंदौर अब सद्भाव की एक नई दास्तां लिखने की ओर अग्रसर है। आने वाली पहली फरवरी को यहां हिंदी कवियों के सिरमौर सत्य नारायण सत्तन (गुरु) के नाम केंद्रित जश्न मनाया जाने वाला है। सुखद पहलू यह है कि कवि सम्मेलनों की शान कहे जाने वाले इस महान कवि को बड़े एजाज से नवाजने का जिम्मा एक उर्दू मंच ने उठाया है। सत्तन गुरु को समर्पित इस जश्न में देश दुनिया के नामवर शायर अपने बेहतरीन कलाम का नजराना पेश करने वाले हैं।
दुनिया में अपनी खास शैली और मजाहिया अंदाज के कारण पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध कवि सत्तन गुरु को समर्पित जश्न ए सत्तन का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता के लिए काम करने वाली संस्था काफिला मुहब्बत ने इस आयोजन की रूपरेखा बनाई है। कार्यक्रम आयोजक इस प्रोग्राम को शहर की गंगा जमुनी तहजीब की माला की महत्वपूर्ण  कड़ी करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि सत्तन से शहर को दुनियाभर में एक अलग पहचान हासिल है। उनको सम्मान दिया जाना शहर के हर धर्म, मजहब, वर्ग, व्यक्ति और संस्था की जिम्मेदारी है। आयोजक कहते हैं कि गुरु जी को सम्मान दिया जाना इस तरह माना जा रहा है कि शहरवासी खुद ही अपने सिर पर बुजुर्गों की दुआओं का हाथ रखवाने की कोशिश कर रहे हैं।

इनकी रहेगी मौजूदगी
जश्न ए सत्तन में जहां वरिष्ठतम हिंदी कवि सत्तन गुरु अपनी कविताओं से इंदौर की जनता को आशीर्वाद देंगे। वहीं जावेद अख्तर, शकील आजमी, अबरार काशिफ, महशर आफरीदी, शकील जमाली, नदीम शाद, स्वयं श्रीवास्तव, नदीम फर्रूख, नईम फराज, हिमांशी बाबरा, इब्राहिम अली, मणिका दुबे, अहमद निसार, तज़दीद साकी, इमरान यूसुफजई आदि अपने कलाम का नजराना पेश करेंगे।

हुआ है एक बड़ा जश्न
नए साल की पहली शाम को इंदौर वासियों ने अपने शहर के बड़े नाम मशहूर शायर मरहूम डॉ राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह का जश्न मनाया है। साहित्य, संस्कृति और शायरी के विभिन्न रंगों से सजे इस जश्न ए राहत को शहर ने आधी रात तक अपनी जोशभरी मौजूदगी से सजाया था।

Bhopal News : “कायस्थम” : कल शाम सजेगा राजधानी में मंच, टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे सहित 44 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

खान आशु
भोपाल। सामाजिक संस्था कायस्थम भोपाल द्वारा शुक्रवार को राजधानी भोपाल में  “कायस्थम-2025” का आयोजन करेगी। इस दौरान
13 विभिन्न कैटेगरी की 45 कायस्थ प्रतिभाएं सम्मानित होंगी। इनमें प्रसिद्ध टीवी कलाकार ऐश्वर्या खरे को भी शामिल किया गया है।
कायस्थम संस्था के अध्यक्ष प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि ऐश्वर्या को कायस्थ गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। ऐश्वर्या खरे कलर और जी  टीवी के प्रसिद्ध पारिवारिक सीरियल नागिन-5, ये है चाहतें, साम दाम दंड भेद, विषकन्या आदि धारावाहिक में लीड रोल कर चुकी हैं। वर्तमान में वे जी टीवी के एकता कपूर के सीरियल  भाग्य लक्ष्मी में लक्ष्मी का  मुख्य किरदार निभा रही हैं।
प्रलय श्रीवास्तव ने बताया कि जिन 13 कैटेगरी में  कायस्थ प्रतिभाओं को कायस्थ-सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, उनमें बुजुर्ग, प्रशासन, शौर्य/ पराक्रम, चिकित्सा, पत्रकारिता, उद्योग व व्यवसाय, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, साहित्य, समाज सेवा, विधि सेवा, विज्ञान और खेल शामिल हैं। इन कैटेगरी में जिन प्रतिभाओं का सम्मान होगा, उनमें बुजुर्ग श्रेणी में 95 वर्षीय पूर्व आयुक्त नगर निगम भोपाल देवीसरन, वन विभाग के पूर्व  अधिकारी, लेखक 92 वर्षीय घनश्याम सक्सेना,  प्रशासन श्रेणी में अजातशत्रु श्रीवास्तव सेवानिवृत आईएएस, प्रदीप खरे सेवानिवृत आईएएस, ओम प्रकाश श्रीवास्तव आईएएस, सचिव गृह विभाग, दीपक सक्सेना आईएएस, कलेक्टर जबलपुर,   अभा सूचना सेवा से सेवानिवृत अनिल सक्सेना, भूमि श्रीवास्तव असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स शामिल हैं   पराक्रम/शौर्य श्रेणी में सेना से सेवानिवृत रियल एडमिरल प्रकाश लाल, सेना से सेवानिवृत
कर्नल डॉ. गिरजेश सक्सेना,  प्रशांत खरे आईपीएस, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नर्मदापुरम संभाग, दीपक अस्थाना असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसफ भेल भोपाल, चिकित्सा श्रेणी में गांधी मेडिकल कालेज के पूर्व डीन अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्भय श्रीवास्तव, डॉ. विजया ब्यौहार  शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. एसके सक्सेना सेवानिवृत सिविल सर्जन, पत्रकारिता श्रेणी में कैलाश गौड़ वरिष्ठ पत्रकार, सुधीर सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार राजेश चंचल वरिष्ठ पत्रकार,  अनुज खरे वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली, उद्योग/ व्यवसाय श्रेणी में विशाल ज़ौहरी संचालक वरेण्यम मोटर्स, शिक्षा श्रेणी में प्रोफेसर (डॉ) संतोष कुमार श्रीवास्तव पूर्व कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) एसके कुलश्रेष्ठ शिक्षाविद, पूर्व प्राचार्य, (डॉ.) उषा खरे पूर्व प्राचार्य, उमावि  जहांगीराबाद भोपाल, अभिषेक खरे, करियर  काउंसलर एवं लेखक,  मेधावी विद्यार्थी श्रेणी में पीएससी टॉपर रजत श्रीवास्तव, कला एवं संस्कृति श्रेणी में  डॉ.(श्रीमती) सुषमा श्रीवास्तव चित्रकार, डॉ. मोहिका सक्सेना डेंटिस्ट एवं नृत्यांगना, शैली लाल चित्रकार एवं संगीत विशारद,
डॉ. श्रुति जौहरी संगीतज्ञ, अर्चना खरे बुंदेली गायिका एवं संगीतज्ञ, गार्गी श्रीवास्तव नृत्यांगना, दिनेश मोवार सक्सेना फोटोग्राफर,
साहित्य श्रेणी में सुनीता भटनागर, संतोष श्रीवास्तव, ऊषा सक्सेना, समाज सेवा श्रेणी में स्व. वीरेंद्र श्रीवास्तव (मरणोपरांत), किरण कुमार खरे दमोह, वकालत/ विधि सेवा श्रेणी में बीपी श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, उमेश निगम वरिष्ठ अधिवक्ता, विज्ञान श्रेणी में डॉ. राजेश सक्सेना वैज्ञानिक, डॉ. योगेन्द्र सक्सेना वैज्ञानिक एवं खेल श्रेणी में मास्टर भव्य कुमार सक्सेना जिम्नास्टिक, रागिनी श्रीवास्तव तैराक और प्रखर श्रीवास्तव बैडमिंटन खिलाड़ी आदि शामिल हैं।

Bhopal News : राजधानी में परियों का मेला, बेगमस ऑफ भोपाल के मंच पर सजेंगे कई आयोजन, जानिए क्या होगा खास

अमित सेन
8085661177

भोपाल। बेगमों की हुकूमत का लंबा इतिहास रखने वाले शहर भोपाल में अब भी कई निशानियां मौजूद हैं, जो नवाब बेगमों की याद ताजा कराती हैं।महिलाओं को समर्पित रहे परी बाजार को आज भी शहर याद करता है। इन्हीं यादों को और अधिक करीब से महसूस करने के लिए संस्था बेगमस ऑफ भोपाल कई वर्षों से आयोजन करती आई है। इन आयोजनों की सीरीज में इस साल भी चार दिन का कार्यक्रम बनाया गया है। गुरुवार से शुरू होकर 19 जनवरी तक जारी रहने वाली इस आयोजन श्रृंखला में कई सांस्कृतिक, साहित्यिक, मनोरंजन आदि के कार्यक्रम होंगे।
संस्था बेगमस ऑफ भोपाल के चार दिवसीय परी बाजार का आयोजन इस बार गौहर महल में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मेहमानों में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मंत्री निर्मला भूरिया एवं नरेंद्र शिवाजी पटेल को शामिल किया गया है। इनके अलावा संस्कृति सचिव शिवशेखर शुक्ला, डॉ अजय गोयनका, बिदिशा मुखर्जी, मीनाक्षी सिंह और अंविता सरीन भी कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में शामिल किए गए हैं।

आयोजन होंगे लगातार
कार्यक्रम के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, दुर्गा स्तुति, बातें अनकही और महफिल ए कलाम आदि के कार्यक्रम हुए। आयोजन के अगले दिन शुक्रवार को भी कार्यक्रमों लंबी श्रृंखला रहेगी। शनिवार की शाम गौहर महल महफिल ए मुशायरा से सजेगा। इस ऑल इंडिया मुशायरा में उस्ताद शायर जफर सहबाई, डॉ नुसरत मेहदी, डॉ परवीन कैफ, सैयद सरवत जैदी, ऋषि श्रीनगरी, रश्मि सबा, डॉ कमर सुरूर, डॉ प्रार्थना पंडित, रुश्दा जमील आदि अपना कलाम पेश करेंगे।

भोपाली खानपान, पहनावा
चार दिन के इस परी बाजार में स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिनमें खानपान, भोपाली खासियतों से भरे विभिन्न आइटम्स उपलब्ध रहेंगे।

बैरसिया थाना पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश !

06 आरोपी को गिरप्तार कर लूट का सामान सहित 16 लाख रूपये का मशरूका किया बरामद

जीतेन्द्र सेन
बैरसिया।। दिनांक 12.01.25 को फरियादी अजय कुशवाह पिता राधेश्याम कुशवाह निवासी पूरन कालोनी लटेरी जिला विदिशा ने सूचना दी थी कि मेरे पास दिनांक 09.01.25 को एक अज्ञात नम्बर से फोन आया जिसमे महिला बोल रही थी कि बैरसिया मे बर्थडे पार्टी के फोटो एवं वीडियो बनाना है तो मै दिनांक 12.01.24 को शांम करीबन 07:30 बजे बैरसिया आया व जिस नम्बर से फोन आया था उस नम्बर पर फोन लगाया तो उसने बोला की नरसिंहगढ रोड पर पेट्रोल पम्प के पास आ जाओ तो मै पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा जहां मुझे एक व्यक्ति मिला जो मुझे देवलखेडा रोड पर लेकर गया। देवलखेडा रोड पर उसके अन्य साथी मिले जिन्होने मेरी मोटर सायकिल मेरे कैमरे मोबाईल व वीडियो ग्राफी का सामान छीन लिया सूचना गंभीर प्रवृत्ति की होने से बैरसिया थाना प्रभारी द्वारा तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना बैरसिया मे लूट की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ नीरज चौरसिया के मार्गदर्शन व बैरसिया एसडीओपी  सर्वप्रिय सिन्हा आईपीएस के  निर्देशन मे बैरसिया थाना प्रभारी अरूण शर्मा के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम के द्वारा घटना के आसपास के दर्जनों कैमरो के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए तथा तकनीकि सहायता ली गई एवं मुखबिर तंत्र मजबूत किया गया पुलिस टीम द्वारा पृथक- पृथक स्थानो पर आरोपी की तलाश की गई

दिनांक 14.01.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट के आरोपी लूट का सामान बैरसिया बेचने के लिये आ रहे है पुलिस टीम द्वारा आरोपी के आने के रास्ते पर सजगता से एम्बुश लगाया गया तथा मुखबिर द्वारा बताए हुलिये की कार व मो.सा.आने पर घेराबंदी कर लूटा गया सामान व लूटी गई मो.सा.एवं घटना मे उपयोग की गई सफेद रंग की कार को पकडने मे सफलता पाई है जिसमें
1- अनिकेत बैरागी पिता राजेशदास बैरागी उम्र 21 साल निवासी ग्राम हिंगली थाना शमशाबाद जिला विदिशा
2- खालिद खां पिता नवीशेर खां उम्र 35 साल निवासी पंडित दीनदयाल कालोनी महुआखेडा बैरसिया थाना बैरसिया
3- अनिल कुशवाह पिता हरिसिंह कुशवाह उम्र 19 साल निवासी ग्राम हिंगली थाना शमशाबाद जिला विदिशा
4- बंटी धाकड पिता खिलानसिंह धाकड उम्र 25 साल निवासी ग्राम पाली थाना शमशाबाद जिला विदिशा
5- राजेश उर्फ राजा जाटव पिता रामभरोसे जाटव उम्र 26 साल निवासी ग्राम खजूरिया रामदास थाना बैरसिया
6- जानकी सेन पुत्री छोटेराम सेन उम्र 19 साल निवासी ग्राम रामगढ थाना मुरवास जिला विदिशा

जप्ती सामान

कैनन कैमरा दो लेंस एक प्लस लाइट स्टैंड सॉफ्ट बॉक्स बैटरी मोबाइल फोन वह एक मोटरसाइकिल घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की फोर्ड कर कल कीमती 16 लाख रुपए
जिसमें सराहनीय भूमिका रही बैरसिया थाना प्रभारी अरूण शर्मा उनि हेमंत सिंह,उनि प्रियांशी कौरव,प्रआर. खेमेन्द्र सिंह, आर.नरोत्तमसिंह आर. मनीष आर.रामबाबू व सायबर शाखा प्र.आर.मुश्ताक अहमद का विशेष योगदान रहा

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu