रामराज्य लाना है तो सबको साथ आना होगा किसी एक के प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा राम मन्दिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने पर बोली उमाभारती कांग्रेस ने अशोभनीय कृत्य किया है कांग्रेस के जिन नेताओं को निमंत्रण मिला है उन्हें जाना चाहिए था राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए
शिवराज सिंह के बयान का उमाभारती ने किया समर्थन.. शिवराज सिंह जो कह रहे हैं, वो बिलकुल सही है… न भाजपा कुछ गलत कर रही है, न शिवराज कुछ गलत कह रहे हैं… मैं भाजपा की प्रवक्ता नहीं हूं… जब तक मैं भाजपा से बाहर नहीं गई थी तब तक मेरा सम्मान था.. मंत्री – विधायक ट्रेन के आगे लेट जाते थे.. भाजपा से निकाले जाने के बाद ही मेरे साथ गलत किया गया था…
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोली उमाभारती भारत टूटा कब था, जो राहुल गांधी उसे जोडने चले है.. राहुल गाँधी को पाक अधिकृत कश्मीर या फिर अयोध्या से यात्रा शुरु करनी चाहिए… इमरजेंसी लगाने वालों ने अन्याय जनता के साथ किया था..
निर्मोही अखाड़ा राम मंदिर की लड़ाई शुरू से लड़ते आये हैं वे ही पूजा करते आये हैं फिर उन्हें हटा कर VHP ने राम मंदिर पर क़ब्ज़ा क्यों कर लिया? ८०-९० के दशक में VHP ने जो ₹१४०० करोड़ मंदिर निर्माण में चंदा उगाया था वह कहाँ गया? नरेंद्र मोदी जी वही VHP के करता धर्ता चंपत राय ने न्यास द्वारा उगाये चंदा से ज़मीन ख़रीदी घोटाले करोड़ों का घपला किया क्या आपने क्या उनसे पूछा? IT अधिकारी ने नोटिस दिया था उसे बर्खास्त कर दिया गया था।
हिंदुओं के लिए सनातन धर्म के सबसे सम्मानित प्रमाणित गादी ४ शंकराचार्यों की होती है। इनमें आज सब से वरिष्ठ व शास्त्रों के ज्ञाता पुरी के शंकराचार्य श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज हैं। उनके अनुसार निर्माणाधीन मंदिरों में मूर्ति की प्रतिष्ठा कभी नहीं होती है। राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत में लड़ाई VHP ने नहीं लड़ी पर उसे जोशीमठ व द्वारिका के शंकराचार्य स्व स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ने और वर्तमान जोशीमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरान्द जी महाराज ने लड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व नरसिम्हां राव जी बाबरी मस्जिद राम मंदिर निर्माण को केवल धर्म गुरुओं को सौंपना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने रामालय न्यास का गठन कर चारों शंकराचार्य व रामानंदी संप्रदाय के प्रमुख स्वामी रामनरेशाचार्य जी को उसका सदस्य मनोनीत किया व उसका पंजीयन कर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को उसका अध्यक्ष बनाया गया। उच्चतम अदालत के फ़ैसले के बाद केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण हेतु न्यास बनाना था। लेकिन @narendramodi जी ने हमारे धर्मगुरुओं के रामालय न्यास के होते हुए भी नये न्यास का गठन किया और उसे VHP को सौंप दिया। क्या यह उचित था? क्या यह न्याय संगत था? क्या यह हमारे धर्मगुरुओं का अपमान नहीं था? @RSSorg @VHPDigital के लिए धर्म आस्था का प्रतीक नहीं है। उनका शुरू से यह प्रयास रहा है कि किसी प्रकार सनातन धर्म के मंदिर मठ आश्रम भूमि व चड़ौत्री पर राजनीतिक स्वार्थ के लिये क़ब्ज़ा कर उपयोग किया जाये।क्या पूर्व में रथ यात्रा के समय VHP ने मंदिर निर्माण के लिए लगभग ₹१४०० करोड़ का चंदा नहीं उगाया था? वो कहाँ गया? अब शासकीय न्यास में फिर चंदा लिया गया और श्रद्धालुओं ने मुक्त हस्त से फिर चंदा दिया। क्या VHP संचालित न्यास ने अयोध्या जी में भूमि ख़रीद में घोटाला नहीं किया? क्या उसकी जाँच नहीं होना चाहिए? धर्म हमारे लिए हमारी आस्था है @RSSorg @VHPDigital @BJP4India के लिए सत्ता संपत्ति चंदा हथियाने का माध्यम है।
कांग्रेस @INCIndia एक पार्टी के तौर पर सभी धर्मों का आदर करती है, न केवल इस देश के बल्कि पूरे विश्व में प्रचलित हर धर्म का । व्यक्तिगत तौर पर मैं हिंदू हूं जन्म और निष्ठा से और सनातन धर्म में मेरी अटूट आस्था है ।चारों शंकराचार्य सनातन धर्म के संवाहक और शीर्ष हैं ।उनके आदेश की अवहेलना कर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना धर्म विरुद्ध कृत्य है,राजनीतिक प्रयोग है। मैं स्वयं और कांग्रेस जन इसलिए वहां नहीं जाएंगे क्योंकि हम हमारे सनातन गुरु और आदर्श शंकराचार्य धर्म गुरुओं की अवहेलना नहीं कर सकते, और न ही सनातन धर्म के सच्चे अनुयायियों की भावना पर आघात। भारतीय जनता पार्टी @BJP4India का धर्म के विरुद्ध आचरण अधर्म ही है।
भोपाल। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में सम्पन्न होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम पूरे भारत मे गूंज रही है। भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राजधानी वासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कहीं शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जीवंत प्रसारण दिखाया जाएगा, तो कहीं ग्रामीण भोपाल के गांवों की पगडंडियों पर भव्य शोभायात्रा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भोपाल के कई मंदिरों की सजावट आकर्षक का केंद्र बनेगी, तो वहीं कई स्थानों पर प्रभात फेरी में विजय महामंत्र का जाप करती युवाओं की टोलियां भी घर घर जाकर रहवासियों को श्री राम के विराजित होने का सुखद संदेश दे रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों तथा घरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ कारखानों तथा दफ्तरों में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के समय विशेष वैदिक अनुष्ठानों की तैयारियां भी की जा रही हैं। दशरथ नंदन श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर न्यूज़ डायरी 24 की टीम ने धार्मिक संगठनों व राजनीतिक दलो के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। न्यूज़ डायरी 24 की टीम से बातचीत के दौरान सभी ने श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन बताया और 22 जनवरी को होने वाली श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर अपने विचार न्यूज़ डायरी 24 के साथ साझा किए।
श्री श्री 1008 श्री रामप्रवेश दास महाराज महंत गुफा मंदिर
लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के महंत 1008 रामप्रवेश दास महाराज ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गुफा मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा पाठ सहित भंडारा और कई वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
कथा व्यास ओमकार शास्त्री, नाथेश्वर धाम दरबार
सागर जिले के वामन पथरिया में नाथेश्वर धाम दिव्य दरबार के माध्यम से पर्चा बनाकर लोगों की समस्याओं का हल बताने वाले कथा प्रवक्ता ओमकार शास्त्री महाराज ने कहा कि सैकडों वर्षों के बाद श्री राम का मंदिर बनना हर सनातनी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वामन पथरिया स्थित आश्रम में श्रद्धालुओं द्वारा 21 से 22 जनवरी तक अखंड राम नाम कीर्तन किया जाएगा।
आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा
मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष अग्रवाल ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि, यह अवसर प्रत्येक हिन्दू के लिए अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे इसके साथ ही भाजपा कार्यालय स्थित मंदिर में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे।
विशाल पुरोहित, प्रांतीय पदाधिकारी बजरंग दल
बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी विशाल पुरोहित ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता निरंतर घर घर पूजित अक्षत भेंट कर हिन्दू जनमानस के जागरण में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों के प्रमुख चौराहों पर एल.ई.डी. स्क्रीन पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा, इसके साथ ही हर घर मे दीपावली जैसी सजावट और पूजा अर्चना का अनुरोध भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।
राजा भैया सेन, महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल
राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर अध्यक्ष राजा भैया सेन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद / राष्ट्रीय बजरंग दल की सभी इकाइयों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने शहर के शिव नगर में भव्य जागरण किया जाएगा तथा करोंद स्थित माँ कर्मा देवी मंदिर में 1100 दीप प्रज्वलित कर रहवासियों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विष्णु विश्वकर्मा, महासचिव मप्र कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार उनके गृह ग्राम दीपड़ी स्थित प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के निमित्त पंच कुंडीय महायज्ञ 16 जनवरी से प्रारंभ होगा जो 22 जनवरी को पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिर का लोकार्पण सभी ग्रामवासियों के लिए गौरव का अवसर है।
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को इन बसों को पहचानने में नहीं होगी किसी तरह की दिक्कत
हर वक्त अयोध्या के लिए मिलती रहेंगी बसें, श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा जायेगा ध्यान
योगी सरकार के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम कर रहा है तैयारियां
अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को अब अयोध्या जाने वाली बसों के लिए इंतजार नहीं करना होगा और न ही उन्हें बसों को तलाशना होगा। योगी सरकार ने यूपी रोडवेज की बसों में अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को इन बसों को पहचानने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उल्लेखनीय है की परिवहन विभाग ने पहले ही फैसला किया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर वक्त अयोध्या के लिए बसें मिलेंगी और इसी क्रम में इन बसों में राम मंदिर का पोस्टर लगाए जाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
बसों में लगाया जा रहा साउंड बॉक्स उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लखनऊ रीजन में 13 जनवरी 2024 तक सभी बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाने का कार्य कर लिया जाएगा। बसों में श्रीराम जी के मंदिर वाली फोटो लगवाने का काम किया जा रहा है। साउंड बॉक्स लगाया जा रहा है। साथ ही लखनऊ आर एम ऑफिस में कंट्रोल रूम बनवाया जा रहा है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 8726005808 है।
फूल मालाओं व झालर से सजाई जाएंगी बसें जीएम (टेक्निकल) अजीत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार की तैयारियां अन्य क्षेत्रों में भी की जा रही है।चालकों/परिचालकों की काउंसलिंग की जा रही है। ताकि वह यात्रियों के प्रति मृदुल व्यवहार रखें, ड्रेस में रहे। दुर्घटना स्थलों की भी उन्हें जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना ना हो इसके सारे इंतजाम कराए जा रहे हैं, जैसे बसों में लाइट, फॉग लाइट, शीशे, फायर सेफ्टी उपकरण इत्यादि के भी कार्य कराया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में बस स्टेशन एवं बसों की पूरी साफ सफाई रहेगी। 26 जनवरी तक बस अड्डे एवम बसें फूल मालाओं व झालर इत्यादि से सजाए जाएंगे।
त्रेतायुग का खलनायक हो या सबसे विद्वान पंडित ,या कहे महादेव का सबसे बड़ा भक्त, जी हां आप सही समझे हम बात कर रहे हैं रावण की,रावण को ज्यादातर सभी दुष्ट और पापी की श्रेणी में ही मानते हैं लेकिन विदिशा से 35 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव ऐसा है जहां रावण बाबा की पूजा की जाती है। रावण बाबा के मंदिर में ग्रामवासियों के रावण बाबा विदिशा की नटेरन तहसील के रावण गांव में देश की परंपरा के विपरीत रावण गांव के हर काम में होती है रावण बाबा की पूजा,इतना ही नही रावण गांव के लोग अपनी गाड़ियों पर जय लकेश लिखवाते हैं और तो और रावण बाबा को अपने ग्राम देवता प्रथम पूज्य रावण बाबा मान कर गांव में कराते है विशेष पूजा अर्चना।
रावण चालीसा रावण बाबा की आरती
मंदिर में रावण की लेटी हुई अवस्था में वर्षों पुरानी विशाल प्रतिमा है। गांव के लोग मंदिर में रावण के दर्शन और पूजा करने प्रत्येक दिन आते हैं। इतना ही नहीं गांव में हर शुभ कार्य की शुरुआत रावण की पूजा से ही होती है। गांव में किसी की शादी हो तो भी पहला निमंत्रण रावन बाबा को ही दिया जाता है और इसकी शुरुआत प्रतिमा की नाभि में तेल भर की जाती है।
रावण बाबा के मंदिर से उत्तर दिशा में 3 किलोमीटर की दूरी पर एक बूधे की पहाड़ी है। जिसमें प्राचीन काल में बुध्दा नामक एक राक्षस रहा करता था। जो रावन बाबा से युद्ध करने की बहुत इच्छा रखता था परंतु बह जब लंका तक पहुंचता था और वह लंका की चकाचौंध देखता और उसका क्रोध शांत हो जाता था। एक दिन रावण बाबा ने इस राक्षस से पूछा कि तुम दरबार में क्यों आते हो और हर बार बिना कुछ बताये चले जाते हो। तब बुद्धा राक्षस ने कहा कि महाराज में हर बार आप से युध्द की चाह लेकर आता हूं परन्तु यहां आपको देख कर मेरा क्रोध शांत हो जाता है। तब रावण बाबा ने कहा कि तुम वहीं मेरी एक प्रतिमा बना लेना और उसी से युद्ध करना। तब से यह प्रतिमा यहीं पर बनी हुई है। लोगों ने उस प्रतिमा की महिमा को देखते हुए वहां मंदिर बना दिया। तभी से सभी ग्राम वासियों ने प्रथम पूज्य बना कर रावण बाबा का पूजन पाठ शुरू कर दिया कहा जाता है गांव की विवाहित महिलाएं जब इस मंदिर के सामने निकलती हैं तो घूंघट कर लेती हैं।
और जब पूरे देश में दशहरा पर रावण दहन किया जाता है उस समय गांव में मातम पसर जाता है। कई महिला तो इस दिन मंदिर में जा रोने लगती हैं। गांव के लोग भी कहीं बाहर नहीं जाते। ग्रामीणों का आज भी मानना है रावण बाबा गाँव की और सभी ग्रामीणों की सदैव करते हैं रक्षा। ऐसे हैं रावण बाबा ?
राम जन्म भूमि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने सांझा किये अपने अनुभव
वह वातावरण था जब हम लोग लोग रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे के नारों का उद्घोष करते थे और अयोध्या जाने के लिए भी निकले थे
हनुमान से उत्तर प्रदेश की सीमा पर हमने प्रवेश किया कैसा विकट समय था कि अपने देश के एक राज्य की सीमा पर प्रवेश रोकने के लिये ऐसी व्यवस्था की थी मुलायम सरकार ने जैसा दूसरे देश में जा रहे हो
हमने कोशिश की पकड़ लिए गए,जौनपुर में जेल में भेज दिए गए , 8 दिन हम जेल में रहे
वहां हम लोगों को उत्साहित करते थे
छूटने के बाद हम अयोध्या गए थे और संकल्प लिया था कि मन्दिर वहीं बनाएंगे, और भी बहुत सी यादें है जिन पर विस्तार से चर्चा करेंगे
नजीराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 139 व स्थापना दिवस मनाया गया महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नजीराबाद ब्लॉक अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस एकजुटता का प्रतीक है।हम सभी को मिलकर पार्टी की रिती नितियों पर चलकर एकजुट होकर काम करना है।
देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आजादी के बाद नवनिर्माण विकास सील देश बनाने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कुर्बानी दी है तब कहीं जाकर आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी लक्ष्मी नारायण देवड़ा विक्रम सिंह तोमर रामस्वरूप विश्वकर्मा नारायण अहिरवार करीम खान एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है, इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर बयान आया है, धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बयान देते हुए कहा है कि भारत के सनातनी हिन्दू अभिभावक माता पिता बच्चों को सेंटाक्लास के पास न भेजकर परमसत्य हनुमानजी के चरणों में आसपास के मंदिरों में भेजे और वहीं आज तुलसी दिवस है, मातृ -पितृ का पूजन करवाओ, सेंटाक्लास आएगा गिफ्ट लाएगा, आप विचार करिये क्या आप सनातनी है, अगर भारतीय सनातनी हो तो पाश्चात संस्कृति का बहिष्कार करो, बागेश्वर पीठ इसका खुलकर विरोध करती है बच्चों को सेंटाक्लास की तरफ मत भेजो, हनुमानजी कि तरफ भेजो,रानी लक्ष्मीबाई , स्वामी विवेकानंद कि तरफ प्रेरित करो, जितने भी स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम कर रहे हैं,निंदनीय है, इसका बहिष्कार भारत में होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मध्य भारत प्रांत की एक दिवसीय बैठक रविवार, 17 दिसम्बर 2023 को सीहोर जिला मुख्यालय के बस स्टेण्ड स्थित गीता मानस भवन में अयोजित की हुई। कार्यक्रम का शुभारमंभ श्रीराम दरबार के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में मध्य भारत प्रांत, हर जिले से जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से महावीरजी अंतरराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अतुल कुमार राठौर काका क्षेत्रीय अध्यक्ष, डा बेटू चंदेल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, कमलेश रायचंदानी, प्रांताध्यक्ष मध्य भारत प्रांत , मूलचंद साध प्रांत महामंत्री, प्रांत मंत्री प्रकाश परमार, संगठन मंत्री मुकेश शरण, प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञानसिंह मेवाड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मदन मेवाड़ा, महामंत्री मुकेश परमार, उपाध्यक्ष नवीन राठौर, पं. अजय शास्त्री, संगठन प्रमुख जयश राठौर, प्रांत मंत्री डॉ जितेंद्र मिश्रा प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी प्रांत मंत्री राजा भाई सेन, प्रांत मंत्री कुबेर चंदगर्ग प्रांत मंत्री राकेश प्रजापति, प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, हेमराज केथले, संजय भूरा, मुकेश अहिरवार, ललित नगर उपस्थित रहे। मदनसिंह मेवाड़ा द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पहारों से किया गया। इस मौके पर महावीर जी अन्र्तराष्ट्रीय हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व गुरु बनने की राह में अग्रसर भरत राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। काशी में सर्वे हो चुका है और मथुरा में सर्वे के आदेश अदालत से मिल गए हैं। यह हमारा गौरव पथ पर बंधाने की गाथा शुरू हो चुकी है। आये हुए अतिथियों का आभार मनीष मेवाड़ा द्वारा व्यक्त किया गया। गौरतलब हो की अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के नेतृत्व में संगठन बड़ी गति से आगे बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में युवा जोड़ रहे हैं