मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रातभर वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ किया थानों का औचक निरीक्षण,

अमित सेन 8085661177

डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और चार बजे टीटी नगर थाने पहुंचे

डीजीपी सुधीर सक्सेना
  • 28 दिसम्बर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रात्रि भ्रमण हेतु निर्देशित किया गया था। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डीजीपी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने संपूर्ण मध्य प्रदेश के थानों का एक साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीती रात पूरे प्रदेश में आईजी से लेकर एसपी तक के समस्त पुलिस अधिकारियों ने अपने कार्यक्षेत्र के सवा सौ से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी रात एक बजे औबेदुल्लागंज, ढाई बजे बिलखिरिया और प्रात: चार बजे टीटी नगर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। टीटी नगर थाने में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक भी ली।
  • प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश
  • डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात औबेदुल्लागंज, बिलखिरिया और भोपाल के टीटी नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का गहनता से अवलोकन कर बड़ी संख्या में खड़े वाहनों को देखकर विधिसम्मत निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लॉकअप, महिला सुरक्षा डेस्क तथा सीसीटीएनएस कार्य का निरीक्षण किया और मालखाने में अनावश्यक रूप से पड़े सामान के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी ने वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर समन तथा वारंटों की तामीली की समीक्षा की एवं तामीली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने औबेदुल्लागंज और बिलखिरिया थाने के विभिन्न ग्रामों की विलेज क्राइम नोटबुक का अवलोकन किया तथा ग्रामीण अंचलों की आपराधिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। डीजीपी ने स्वयं कम्प्यूटर का संचालन कर आईसीजेएस की समीक्षा की
सुधीर सक्सेना निरिक्षण करते हुए.

डीजीपी ने रात एक बजे औबेदुल्लागंज थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने औबेदुल्लागंज थाने में समन वारंट की तामीली की समीक्षा की और वारंट रजिस्टर के उचित संधारण के निर्देश दिए। इस संबंध में थाने की कार्यप्रणाली पर अप्रसन्नता व्यक्त की। यहां डीजीपी श्री सक्सेना ने स्वयं कम्प्यूटर का संचालन कर आईसीजेएस की समीक्षा की। यहां उन्होंने मालखाने का भी अवलोकन किया। उन्होंने थानों की केस डायरी की समीक्षा की एवं एसडीओपी द्वारा विवेचना किए जा रहे प्रकरणों की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए।

अपराधों के निराकरण के लिए नवीन तकनीकों का प्रयोग करने पर दिया जोर,

बिलखिरिया में जब्त वाहनों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना भवन के जीर्णोद्धार कार्य की प्रशंसा की। सीसीटीएनएस पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उन्होंने अपराधों के निराकरण के लिए नवीन तकनीकों का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों के परिचालन तथा पेंडिंग अपराधों की भी समीक्षा की। डीजीपी ने बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बीट प्रणाली की समीक्षा की तथा पूर्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को बीट प्रभारी बनाने के निर्देशों की तामीली की जानकारी प्राप्त की एवं बीट सिस्टम को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सुबह चार बजे भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की ली बैठक,

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना प्रात: चार बजे भोपाल के टीटी नगर थाने के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक ली और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की बल की कमी की समीक्षा की और उपलब्ध बल के प्रभावी उपयोग के संबंध में निर्देश दिए। हाल ही में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रमाेशन के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन के लिए डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, डिप्टी पुलिस कमिश्नर से कहा कि शीघ्र प्रमोशन संबंधी कार्यवाही की जाए ताकि इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर/कर्मचारियों की पूर्ति हो सके। इस दौरान कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्तों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

डीजीपी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण

भोपाल ग्रामीण एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा निरिक्षण करते हुए !

भोपाल देहात पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा देर रात्रि को थाना ईटखेड़ी व थाना सुखी सेवनिया का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को चेक किया व गस्त में लगे अधिकारी कर्मचारी को क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए व थाना पहुंचकर थाने की हवालात, जरायम रजिस्टर , सीएम हेल्पलाइन रजिस्टर , स्थाई वारंट , माल खाना को चैक किया एवम थाने के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने, निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर डोजियर फॉर्म भरने, अपराध निकाल व माल बरामद, स्थाई वारंटीयो की धरपकड़ हेतु निर्देश दिए गए ।

थाना चेकिंग के दौरान थाना बिलखिरिया प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती , थाना सुखीसेवानिया में रात्रि गस्त अधिकारी उप.निरी. धर चंदेरिया व थाना ईटखेड़ी में थाना प्रभारी दुर्जन सिंह उपस्थित रहे।

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा प्रदेश के सभी आईजी/डीआईजी/एसपी एवं भोपाल तथा इंदौर के पुलिस आयुक्त/उपायुक्त को रात को भी अपने-अपने क्षेत्र के थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए, जिसमें आईजी/डीआईजी को उनके मुख्यालय के बाहर के जिलों के थानों तथा एसपी को जिला मुख्यालय के बाहर के थानों के निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपराधों की समीक्षा, थानों का रिकॉर्ड का संधारण तथा समन वारंट तामीली की समीक्षा की गई। निर्देशों के पालन में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश के सभी जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सवा सौ से अधिक थानों का औचक निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

कल 3.30 बजे होगा मंत्री मण्डल का विस्तार – मुख्यमंत्री यादव

अमित सेन

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “कल मध्य प्रदेश के नए मंत्रीमंडल का शपथग्रहन है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम फिर से विकास के लिए डबल इंजन सरकार के रूप में आएंगे।”

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल कल लेगा शपथ, इन 18 मंत्रियों के नामों को दिल्ली से मिली हरी झंडी !

भोपाल।मध्यप्रदेश में कैबिनेट गठन पर सबकी निगाहें हैं. लेकिन अभी तक ये सस्पेंस बरकरार है कि मंत्रिमंडल में किसे जगह मिल रही है. 10 दिन से लगातार भोपाल से लेकर दिल्ली तक बीजेपी नेताओं के बीच बैठक और मंथन का दौर जारी है. दिल्ली में पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं से सीएम मोहन यादव की मुलाकात हो चुकी है. दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सीएम मोहन यादव भोपाल आ गए हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि मंत्रिमंडल की शपथ कब होगी. माना जा रहा है कि रविवार 24 दिसंबर को मंत्रिमंडल शपथ लेगा. वहीं, कैबिनेट विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कहना है कि वह कुछ नहीं बता सकते. ये सवाल आप दिल्ली में पूछ सकते हैं.

कहां फंसा है पेच :सूत्रों की मानें तो मध्यप्रदेश में मंत्री के नामों को लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है. कई पुराने चेहरे फिर से मंत्रिमंडल में जगह चाहते हैं. वे अपने अपने आकाओं के साथ नाम जुड़वाने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं. संघ ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट हाईकमान को सौंपी है. इसमें ये बताया गया कि उनका पूर्व का कैसा काम रहा है और उनकी छवि का पूरा ब्यौरा सौंपा गया है. जिनको मंत्री बनाया जाना है, उनके नेगेटिव और पॉजिटिव सभी पहलुओं को बताया गया है. संघ ने अपनी लिस्ट तैयार की है, जिसमें प्रत्येक दावेदारों की पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है.

नए चेहरों को मिल सकता है मौका :जिस तरह से मोदी ने इस बार नए चेहरों को सीएम घोषित किया है. उसी तरह से इस बार का मंत्रिमंडल भी चौंकाने वाला होगा और इसमें नए चेहरों का समावेश ज्यादा होगा. हालांकि ये कहा जा रहा है कि पुराने चेहरों को पार्टी नाराज नहीं करेगी और प्रदेश के बड़े दिग्गजों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा. माना जा रहा है कि प्रदेश में नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं का तालमेल देखने को मिल सकता है. बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान के साथ दूसरे दिन मंथन भी चला. सत्ता संगठन के सूत्रों का कहना है कि टीम मोहन के ज्यादातर चेहरों को लेकर सहमति बन गई है. ये लगभग साफ है कि सांसद से विधायक बने नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा.
इन नामों पर सहमति :मंत्रिमंडल के संभावित नामों में सांसद से विधायक बने नेताओं को मौका मिल सकता है. कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव, तुलसी सिलावट, प्रद्युम्न तोमर, गायत्री पवार, संजय पाठक, हेमंत खंडेलवाल, इंदर सिंह परमार, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, निर्मला भूरिया, रीति पाठक, नागर सिंह चौहान, शैलेंद्र जैन और नारायण सिंह कुशवाह सहित कुछ नए चेहरों पर विचार किया गया है. पार्टी सूत्रों ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीमित विस्तार किया जाएगा. चुनाव के बाद फिर एक बार फिर विस्तार होगा.

आज़ादी की लड़ाई की तरह ही लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी

भारत भूषण विश्वकर्मा



भोपाल। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के 142 सांसदों के निलंबन पर प्रदेश में कांग्रेस हमलावर नज़र आ रही है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर मध्य प्रदेश में सभी जिला/ शहर कांग्रेस इकाईयों में शुक्रवार को धरना आयोजित कर केंद्र की भाजपा सरकार के रवैये पर विरोध दर्ज कराया गया।
वहीं राजधानी भोपाल में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित धरना कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुये। मप्र कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत देश में लोकतंत्र की मिसाल दी जाती है और इसका अनुसरण भी किया जाता है। लोकतंत्र की खासियत है कि आम नागरिक अपने विचारों को स्वतंत्रता से रख सकता है। सत्ता और विपक्ष देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक विकास की दो पटरियां है, लेकिन आज चुनाव प्रणाली पर प्रश्न उठने लगे हैं ओर कोर्ट में केस लग रहे है। लोकतंत्र में ईवीएम पर कैसे-कैसे सवाल उठ रहे हैं, इससे देश की जनता का मनोबल टूट रहा है। पीसीसी चीफ ने कहा कि आज हमारे देश में जिस तरह के चुनाव के रिजल्ट आ रहे हैं, उस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। आज आम आदमी को ईवीएम पर विश्वास नहीं बचा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही तरीके से लोकसभा और राज्यसभा के 142 सांसदों को निलंबित कर संसद से बेदखल करने का घिनौना कृत्य किया और लोकतंत्र की हत्या की गई वह देश की जनता के लिए बड़ा दुर्भाग्य है।

पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान को लेकर कहा, भाजपा सरकार में पहले से ही 18 हजार घोषणाएं है अधूरी है। लाडली बहनों के साथ विश्वास घात किया गया है। विधानसभा में भाषण देने से जनता को लाभ नही मिलेगा। भाजपा द्वारा समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं नहीं लेने पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़क पर उतरेगा। विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं। जनता को भरोसा होता है कि अगर लोकसभा या विधानसभा में सवाल उठा है तो उसका निराकरण होगा। भाजपा ने इस विश्वास को चकनाचूर किया है।
श्री पटवारी ने कहा कि मुझे भी बिना कारण विधानसभा से निलंबित किया गया था। अपनी पार्टी में ही पीएम मोदी तानाशाही ला रहे है, यह लोकतंत्र की हत्या नहीं है तो क्या है। प्रदेश की जनता के मन में भाजपा नेतृत्व से बड़ा सवाल है कि क्या विधायकों की सहमति से मुख्यमंत्री का चयन हुआ है?
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो वादे अपने घोषणा पत्र में जनता से किये हैं, उन्हें पूरा करें। लाड़नी बहना योजना हो या अन्य योजना सभी का लाभ जनता को मिले। यदि सरकार किसी प्रकार की कोताही बरतेगी तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतर आंदोलन करेगा।

धरना प्रदर्शन

सीएम बनते ही पहला चुनाव हारे मोहन यादव,

अमित सेन

मध्य प्रदेश का सीएम बनते ही मोहन यादव पहला चुनाव हार गए हैं. वह भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे. दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाने थे. मोहन यादव ने भी इसके लिए पर्चा भरा था. तब तक वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे.

भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के चुनाव में मिले 5 वोट.

13 दिसंबर 2023 को जब तक उनकी ताजपोशी हुई, तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई. आज हुए चुनाव में पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश उपाध्यक्ष चुने गए हैं. इस चुनाव में मोहन यादव हार गए. उन्हें केवल पांच वोट मिले !

भोपाल में तेज साउंड बजने पर यहाँ करें शिकायत.

भोपाल शहर और ग्रामीण में कहीं भी तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजे या खुले में मांस की बिक्री हो तो अपने थाना क्षेत्र के दिए गए नंबरों पर शिकायत जरूर करें कार्रवाई होगी.

भोपाल के पुलिस थानों की जानकारी.

ऐशबाग 0755-2677392
AJK भोपाल 0755-2443880
अरेरा हिल्स 0755-2677392
अशोका गार्डन 0755-2681900
अवधपुरी 0755-2499345
अयोध्या नगर 0755-2601917
बाग सेवनिया 0755-2443820
बैरागढ़ 0755-2641223
बैरसिया 07565-282223
बिलखिरिया 0755-2852666
छोला मंदिर 0755-2749834
गांधी नगर 0755-2642796
गौतम नगर 0755-2730830
गोविंदपुरा 0755-2443710
गुनगा 07565-286240
हबीबगंज 0755-2443790
हनुमानगंज 0755-2677456
ईंटखेड़ी 0755-2854505
जहांगीराबाद 0755-2443760
कमला नगर 0755-2774769
कटारा हिल्स 7049105800
खजूरी सड़क 0755-2853255
कोहेफिजा 0755-2443260
कोलार रोड 0755-2443989
कोतवाली भोपाल 0755-2443220
एमपी नगर 0755-2443740
मंगलवारा 0755-2677449
मिसरोद 0755-2443890
नज़ीराबाद 0755-286777
निशातपुरा 07552735207
परवलिया सड़क 0755-2867278
पिपलानी 0755-2752027
रातीबढ़ 0755-2896240
शाहजहांनाबाद 0755-2443250
शाहपुरा 0755-2807973
श्यामला हिल्स 0755-2661477
स्टेशन बजरिया 0755-2735621
सूखी सेवनिया 0755-2885223
तलैया 0755-2443230
टीला जमालपुरा 0755-2731571
टी.टी नगर 0755-2443730
महिला थाना 0755-2443860

पत्रकारों से सूत्र पूछने का अधिकार नहीं है – सीजेआई (सुप्रीम कोर्ट)

अमित सेन

नई दिल्ली। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर निशाना साधा और चेतवानी भी दी ।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूर्ण की बेंच ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 19 और 22 के तहत पत्रकारों के मूल अधिकारों की स्वतंत्रता के खिलाफ पुलिस किसी भी पत्रकार के सूत्र नही पूंछ सकती है और न ही न्यायाल । तब तक जब तक कि पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच और पुख्ता सबूत के दर्ज मुकदमे और गवाही की जांच नही हो जाती है । आज कल देखा जा रहा है कि पुलिस पत्रकारों की स्वतंत्रता हनन कर रही है क्यों कि अधिकतर मामले में पुलिस खुद को श्रेष्ठ बनाने के लिए ऐसा करती है जिस संबंध में उच्च न्यायालय ने अब अपने कड़े रुख दिखाने पर कहा है अगर पुलिस ऐसा करती पाई जाती है तो फिर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है ।

फर्जी सिम लेने पर होगी 3 साल की जेल 50 लाख तक जुर्माना

नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को नया टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 पास हो गया। अब इस बिल को फाइनल रिव्यू के लिए राज्यसभा में भेज दिया गया है। इस बिल में फर्जी सिम लेने पर 3 साल जेल और 50 लाख तक के जुमार्ने का प्रावधान किया गया है। बिल में टेलीकॉम कंपनियों को उपभोक्ताओं को सिम कार्ड जारी करने से पहले अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक पहचान करने को कहा गया . है। यह बिल सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से किसी भी टेलीकॉम सर्विस या नेटवर्क के टेक ओवर, मैनेजमेंट या उसे सस्पेंड करने की अनुमति देगा। यानी, युद्ध जैसी स्थिति में जरूरत पड़ने पर सरकार टेलीकॉम नेटवर्क पर मैसेजेज को इंटरसेप्ट कर सकेगी। यह बिल 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम को बदलेगा जो टेलीकॉम सेक्टर को कंट्रोल करता है। इसके अलावा द इंडियन वायरलेस टेलीग्राफ एक्ट 1933 और टेलीग्राफ वायर्स एक्ट 1950 की भी यह बिल जगह लेगा। टेलीग्राफ एक्ट 1997 को भी संशोधित करेगा।

कांग्रेस पहले अपनों से बचे – विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा

राजधानी भोपाल में चल रही विधानसभा में शामिल होने से पहले हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा की कांग्रेस पहले अपनों से बचे इसके बाद किसी और पर इल्जाम लगाए.

कांग्रेस पहले अपनों से बचे – विधायक रामेश्वर शर्मा

अमित सेन 8085661177

भोपाल हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा

राजधानी भोपाल में चल रही विधानसभा में शामिल होने से पहले हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा की कांग्रेस पहले अपनों से बचे इसके बाद किसी और पर इल्जाम लगाए.

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu