अगले महीने से कोलकाता की फ्लाइट शुरू
सांसद आलोक शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री से की मुलाकात, पुणे फ्लाइट के लिए आभार व्यक्त किया
भोपाल! सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से कोलकाता की फ्लाइट जल्द शुरू होने जा रही है। अभी भोपाल से अन्य शहरों के लिए ट्रैफिक का काफी दबाव है और ऐसे में जनता की ओर कई बड़े शहरों के लिए फ्लाइट्स की डिमांड लगातार आ रही थी। सांसद आलोक शर्मा ने जनता से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। सांसद शर्मा ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू से मुलाकात कर भोपाल से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग रखी। जिस पर विमानन मंत्री ने इसे स्वीकार कर नवंबर से कोलकाता की फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी होगा। भोपाल से पुणे की फ्लाइट अगले महीने से शुरू होने जा रही है। जिसकी बुकिंग भी एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी। सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से पुणे फ्लाइट के लिए केंद्रीय विमानन मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद शर्मा ने भोपाल से लखनऊ, भोपाल से चंडीगढ़, भोपाल से गोवा एवं भोपाल से रीवा के लिए फ्लाइट शुरू किए जाने पर भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। इधर, भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट पर अन्य डेस्टिनेशन के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ज्ञात रहे कि भोपाल से अन्य बड़े शहरों के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सांसद आलोक शर्मा लगातार प्रयासरत है। भोपाल से पुणे, भोपाल से कोलकाता, भोपाल से लखनऊ, भोपाल से रीवा और अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने से भोपाल में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही जनता को एवं अन्य शहरों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को आने जाने की सुविधा सुलभ हो जाएगी।
लगातार बढ़ रही डिमांड
एक तरफ समय की कमी और ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से जनता की परेशानी और बढ़ जाती है। यही कारण है कि भोपाल और आसपास के क्षेत्र की जनता की ओर से लगातार फ्लाइट्स की डिमांड आ रही है। सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से भोपाल से देश के अन्य शहरों के लिए तो फ्लाइट्स मिलेगी ही साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी राजा भोज एयरपोर्ट से शुरू जल्द शुरू होंगी। उल्लेखनीय है कि सांसद आलोक शर्मा द्वारा राजा भोज एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के लिए आवश्यक कस्टम की स्वीकृति और इमीग्रेशन चेक की स्वीकृति पहले ही करा ली गई है। एक अक्टूबर से राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे सेवा हेतु खुला रहेगा।
Category: देश
ग्राम छिदगांव तमोली में बच्चों को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श की जानकारी दी – मल्हारे
लेपटॉप पर कोमल मूवी दिखा कर जागरूक किया
हरदा। ग्राम छिदगांव तमोली शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में बच्चों को लेपटॉप पर कोमल मूवी दिखाई गईं। तिनका के अनिल मल्हारे ने बताया की स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्पर्श व असुरक्षित स्पर्श पर आधारित फिल्म के माध्यम से यौन शोषण से बचाव की जानकारी दी गईं। गलत हरकत करने एवं उनके स्पर्श में छुपी मंशा को फिल्म में विस्तार पूर्वक दर्शाया गया है फिल्म को दिखाने के पीछे उद्देश्य बच्चों को आत्मरक्षा में सक्षम बनाना है। जिले में बढ़ती छेड़छाड़, बलात्कार, मर्डर, अपरहण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए तिनका संस्था के अनिल मल्हारे एक और कराटे खेल के माध्यम से बालक बालिकाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बना रहा है तो दूसरी और सेशन के माध्यम से मानसिक रूप से मजबूत भी बना रहा है। स्कूल में बच्चों को सेशन में बताया सुरक्षित स्पर्श वह स्पर्श है जो आपको सहज और खुश महसूस कराता है। असुरक्षित स्पर्श वह स्पर्श है जो आपको असहज और डरा हुआ महसूस कराता है। छोटी उम्र के बच्चे नासमझी के कारण कई बार बाल यौन अपराध का शिकार हो जाते हैं। फिल्म से बच्चों को बचाव के तरीके बताए। बच्चों को बताया कोई व्यक्ति गलत हरकत करे तो तुरंत शोर मचाएं जोर से चिलाते हुए गांव की ओर भागे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व डायल 100 पर कॉल करे माता पिता टीचर को जानकारी दी जाए आपको कोई अनजान व्यक्ति खाने को दे तो नहीं खाना है,इस दौरान 20 बालिका और 18 बालक कुल 38 बच्चे उपस्थित रहे इस मौके पर शिक्षक बोरासी सर, कोच अनिल मल्हारे उपस्थित रहे।
Bhopal News : बात पर्यटन की, बात शांति की… सुझाव लेकर पहुंचे स्टूडेंट्स, MANIT को पीछे छोड़ फाइनल ले गई लॉ यूनिवर्सिटी
खान आशु
भोपाल। विश्व पर्यटन दिवस पर जहां राजधानी कई आयोजन से सजी दिखाई दे रही थी। वहीं
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में एक खास क्विज के माध्यम से पर्यटन को व्यवस्थित, सुरक्षित और आनंद भरा बनाए रखने के लिए सुझावों का पिटारा खुला हुआ था। राजधानी की कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया। “पर्यटन और शांति” विषय पर आधारित क्विजार्ड 3.0 का आयोजन किया गया। इस अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। राजधानी के 7 कॉलेजों की टीमें ने प्रश्नोत्तरी में शामिल थीं। ज्ञानवर्धक और मनोरंजक के साथ आगे बढ़ी प्रतियोगिता के पहले चरण में 3 टीमें बाहर हो गईं। जिसके बाद शीर्ष 4 टीमें मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और भारतीय वन प्रबंधन संस्थान के बीच मुख्य मुकाबला होते हुए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टीम ने जीत हासिल की। जबकि मौलाना आजाद प्रौद्योगिकी संस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही।
अतिथियों ने दिया ग्रामीण विकास पर जोर
समारोह में बम्बू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फाउंडेशन के एमडी डॉ. एके भट्टाचार्य और अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक माही भजनी बतौर अतिथि उपस्थित थे। जिन्होंने भारत में पर्यटन के महत्व और ग्रामीण विकास पर इसके प्रभाव पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा पर्यटन न सिर्फ हमारी विरासत बल्कि यह हमारी पहचान भी है। इसके माध्यम से ही हम विश्व पटल पर अपनी खास पहचान कायम रखने में सफल हैं। इस मौके पर
आईएचएम भोपाल के प्रिंसिपल डॉ. रोहित सरिन ने कहा कि हम पर्यटन उद्योग की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना चाहते हैं। क्विजार्ड 3.0 हमारी यह पहल है, जो युवा दिमागों को ज्ञान साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विजेताओं को मिले सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम और उपविजेता को IHM द्वारा नकद पुरस्कार दिए गए। चारों फाइनलिस्ट टीम को IHM भोपाल एवं लैमिंग्टन बेकरी द्वारा उपहार दिए गए। बाकी की टीमों को प्रमाण पत्र दिए गए।
तीन सडकें… जो अपने दायरे में दरों को ही नहीं, 3 हजार दिलों को भी जोड़ रही हैं…
दूर तक घना जंगल। बिखरे-बिखरे से कई गांव। गर कहीं जाना हो, तो अगले दिन सूरज उगने का इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि शाम हो जाने के बाद तो घर से निकलना मुश्किल था। एक तो बियाबान कच्चा रास्ता, घुप्प अंधेरा, डरावना सा जंगल और उसमें रहने वाले जंगली जानवरों का भी खौफ। शाम ढलते ही अपने घरों में बंद हो जाना ही उनका जीवन था। यही पीढ़ा थी, उन बैगा परिवारों की, जो बालाघाट जिले के परसवाड़ा ब्लॉक के सुदूरस्थ छोटे-छोटे गांवों और मंजरे टोलो में रहते थे।
पर अब इनके दिन वैसे नहीं रहे। बिखरे-बिखरे से गांवों को जोड़ने के लिये बनीं 3 सड़कें इन बैगा परिवारो के जीवन में एक नया उजाला लेकर आईं हैं। बैगा समुदाय विशेष रूप से पिछड़े और कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) में आते हैं। इसलिए उनकी बसाहट क्षेत्र में पीएम जन-मन योजना से कई विकास कार्य हो रहे हैं। बालाघाट जिला पीएम जन-मन में शामिल है। यहां के परसवाड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 3 सड़कें बनाई गई हैं। नाटा से पांडाटोला (4.85 किमी), बड़गांव से साल्हे (4.50 किमी) और पांडाटोला से बीजाटोला (0.811 किमी), यही वो 3 सड़कें (कुल लंबाई 10.16 किमी) हैं (जो पहले पगडंडिया हुआ करती थीं), इन्होंने बैगा परिवारों के कष्टमय सफर को अब आसान बना दिया है। इसमें पांडाटोला से बीजाटोला तक बनी 811 मीटर सड़क पीएम जन-मन योजना में रिकार्ड 164 दिनों में हुई। इसका निर्माण इसी साल 16 मार्च को शुरू हुआ था और 26 अगस्त को काम पूरा हो गया। यह पीएम जन-मन योजना से बनी देश की संभवतः ऐसी पहली सड़क है, जिसका सीधा लाभ पीवीटीजी के बैगा परिवारों को मिल रहा है।
इन 3 सड़कों से क्षेत्र के 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 3 हजार से अधिक बैगा परिवार अब हर वक्त, हर घड़ी, हर मौसम में एक-दूसरे से जुड़ गये हैं। एक रोड बनने से विकास के कई द्वार खुल जाते हैं। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के सारे बैगा परिवार अपने ब्लॉक, जिले, राज्य के साथ पूरे देश से जुड़ गये हैं।
सड़क एक – फायदे अनेक
ये सड़कें जिन गांवो में बनी हैं, उसके दायरे में ऐसे कई मजरे-टोले हैं, जो इनका उपयोग कर रहे हैं। यह सड़कें डोरली, चकटोला, कातलाबोडी, टिकरिया, कूकड़ा, उरूरगुड्डा, बारिया, डंडईटोला, मोहर, नारवाड़ी सहित घने जंगलों के बीच बसे बैगा परिवारों के लिए विकास का नया रास्ता खोल रही हैं। करीब 30 किमी के दायरे में रहने वाले करीब 3 हजार से अधिक बैगाजन अब सरकारी राशन दुकानों से राशन पा रहे हैं। इन्हीं सड़कों का लाभ लेकर बच्चे स्कूल जा रहे हैं। लोग बाजार जा रहे हैं। किसान मंडी तक पहुंच रहे हैं। इन सड़कों के बनने से मरीजों को अस्पताल और पास के बड़े कस्बों तक आने-जाने की बारहमासी सुविधा भी मिल गयी है।
Bhopal News : पर्यटन शांति के लिए… आईआईएचएम जोड़ेगा कॉलेजों को, क्विज के जरिए देंगे संदेश
खान आशु
भोपाल। पर्यटन को व्यवस्थित, सुरक्षित और शांति के साथ आनंदमय बनाने की दिशा में प्रयास तेज हैं। जानकर, समझकर और अपनी जिम्मेदारी मानकर इसके लिए लोगों की सकारात्मक सहभागिता क्या हो, इसको लेकर भी मंथन जारी है। राजधानी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट ने इसी धारणा को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को एक बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई है।
इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IIHM) के प्राचार्य डॉ रोहित सरीन ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल 27 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका विषय “पर्यटन और शांति” रखा गया है। इस अवसर पर “QUIZZARD 3.0” नामक एक अंतर-महाविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसे दुनियाभर में मनाया जाता है, ताकि पर्यटन की उस क्षमता को उजागर किया जा सके, जो जीवन, समुदायों और राष्ट्रों को बदलने की शक्ति रखता है। डॉ सरीन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एके भट्टाचार्य, (IFS ), एमडी बम्बू एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट फाउंडेशन होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक सुश्री माही भजनी मौजूद रहेंगी।
तहसीलदार नायब तहसीलदार की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कामकाज हुआ ठप्प।
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया:-प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं मिली जानकारी मुताबिक ये हड़ताल जबलपुर तहसीलदार पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में शुरू हुई है। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक सेवा संघ ने मांग रखी है कि जब तक तहसीलदार पर हुई कार्रवाई निरस्त नहीं होगी तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर अधिकारियों के जाने के कारण बैरसिया में भी इसका असर गुरुवार देखने को मिला जहां राजस्व विभाग के कामकाज ठप्प हो गया है राजस्व संबंधी कार्य के लिए आने वाले ग्रामीण जनों द्वारा बताया कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों और गरीबों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
तहसीलदार नायब तहसीलदार की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कामकाज हुआ ठप्प।
जीतेन्द्र सेन
बैरसिया:-प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं मिली जानकारी मुताबिक ये हड़ताल जबलपुर तहसीलदार पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में शुरू हुई है। मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक सेवा संघ ने मांग रखी है कि जब तक तहसीलदार पर हुई कार्रवाई निरस्त नहीं होगी तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर अधिकारियों के जाने के कारण बैरसिया में भी इसका असर गुरुवार देखने को मिला जहां राजस्व विभाग के कामकाज ठप्प हो गया है राजस्व संबंधी कार्य के लिए आने वाले ग्रामीण जनों द्वारा बताया कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों और गरीबों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
राष्ट्रपति ने लगाया रेजिडेंसी प्रांगण में कदंब का पेड़ !
इंदौर! महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर रेजिडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया। महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू ने कदंब का पौधा रोपण किया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेजिडेंसी प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पारिजात पौधे का रोपण रेजिडेंसी प्रांगण में किया।
पीवीटीजी समूहों के 11 लाख से अधिक व्यक्तियों के आधार कार्ड बने !
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) के तीव्र विकास के लिये विशेष प्रयास तेजी से किये जा रहे हैं। इन पीवीटीजी परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की सभी हितग्राहीमूलक व विकासमूलक योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सीधा लाभ देकर इनके स्थायी रोजगार की व्यवस्था भी की जा रही है।
प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया एवं सहरिया) की लगभग 11 लाख 42 हजार 719 आबादी निवास करती है। इस आबादी में सभी के आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के साथ-साथ सबके जन-धन बैंक खाते भी खोले जा रहे हैं। साथ ही इन सभी के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के अलावा इस जनजाति समूह के पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी दिया जा रहा है।
एक सितम्बर 2024 तक लक्षित आबादी के 11 लाख 244 व्यक्तियों के आधार कार्ड, 9 लाख 86 हजार 724 व्यक्तियों के जाति प्रमाण-पत्र, 6 लाख 71 हजार 32 व्यक्तियों के आयुष्मान भारत कार्ड तैयार कर 5 लाख 46 हजार 288 व्यक्तियों के जन-धन बैंक खाते भी खोल दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त लक्षित आबादी/समूह के 88 हजार 672 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्रोत्साहन राशि का लाभ देकर 66 हजार 805 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड भी बना दिये गये हैं।
योजना के अंतर्गत पीवीटीजी के लिये सभी प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभ प्रदाय के तय लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 91.30 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि प्राप्त कर ली गई है। इसी प्रकार पीवीटीजी बहुल इलाकों में 125 बहुउद्देशीय केन्द्रों के निर्माण के लिये भारत सरकार द्वारा 75 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये थे। इसमें से 25 करोड़ 98 लाख 75 हजार रूपये आवंटित भी कर दिये गये हैं। इन बहुउद्देशीय केन्द्रों के निर्माण के लिये टेण्डर भी जारी हो चुके हैं। आवास योजना के अंतर्गत एक लाख 7 हजार 802 हितग्राहियों को पक्के आवास मंजूर किये गये है। इनमें से 87 हजार 516 हितग्राहियों के खाते में आवास निर्माण राशि हस्तातंरित कर दी गई है। अब तक 17 हजार 593 आवास तैयार हो गये हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल बसाहटों में पक्की सड़कों का निर्माण भी कराया जा रहा है। पहले चरण में 146 बसाहटों में 294 किलोमीटर लंबाई वाली 125 सड़कें मंजूर की गई हैं। दूसरे चरण में 51 बसाहटों में 180.29 कि.मी. लंबाई वाली 40 सड़कों की मंजूरी भारत सरकार से मिल गई है।
113.58 करोड़ लागत की 60 सड़कों को भी मिली मंजूरी
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हाल ही में पीएम जन-मन के तहत मध्यप्रदेश में 113 करोड़ 58 लाख रुपये लागत वाली 152.44 कि.मी. लंबाई वाली 60 सड़कों को मंजूरी दी गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रदेश के अनूपपुर जिले में 10 सड़कों, छिंदवाड़ा जिले में 8 सड़कों, शिवपुरी जिले में 7 सड़कों, उमरिया एवं विदिशा जिले में 6-6 सड़कों, सीधी एवं अशोकनगर जिले में 5-5 सड़कों, बालाघाट एवं गुना जिले में 4-4 सड़कों तथा ग्वालियर, जबलपुर, कटनी, मुरैना एवं श्योपुर जिले की एक-एक सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पीएम जन-मन के अन्तर्गत मध्यप्रदेश के चिन्हित 24 जिलों में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सम्पूर्ण आबादी को विभिन्न प्रकार की सहायता व रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण देकर इन्हें विकास की नई राह से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पीएम जन-मन भारत सरकार के 9 मंत्रालयों की 11 चिन्हित अधोसंरचना एवं विकासमूलक गतिविधियों एवं 7 हितग्राहीमूलक योजनाओं के घर पहुंच लाभ प्रदाय पर केन्द्रित एक महा अभियान है। इसके तहत मध्यप्रदेश में करीब 7 हजार 300 करोड़ रूपये व्यय कर 3 विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र कल्याण के लिये कारगर कदम उठाकर इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।
रानी कमलापति की मूर्ति के सामने अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ सांसद और हिन्दू संगठन 16 को पुलिस कमीश्नर से मिलकर करेंगे एनएसए लगाने की मांग
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल सांसद आलोक शर्मा भोपाल के छोटे तालाब पर स्थित रानी कमलापति की मूर्ति के सामने खड़े होकर एक युवक द्वारा अश्लील वीडियो बनाए जाने को लेकर संज्ञान लिया है।
आलोक शर्मा ने बताया कि भोपाल में राजा भोज और रानी कमलापति का गौरवशाली इतिहास रहा है। उल्लेखनीय है कि आलोक शर्मा के महापौर रहते हुए भोपाल में रानी कमलापति की प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए उनकी मूर्ति स्थापित करायी थी। रानी कमलापति ने छोटा तालाब के ऊपर जौहर किया था उस स्थान पर उनकी विशाल प्रतिमा लगायी गयी है और उनके नाम से ब्रिज का निर्माण कराया गया है। परंतु आज बदमाश युवक ने मूर्ति के सामने अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जो कि बहुत ही आपत्तिजनक है।
भोपाल सांसद आलोक शर्मा एवं हिन्दू संगठनों द्वारा 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर दोषी युवक के खिलाफ एनएसए लगाकर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे। जिससे इस तरह के समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके। आलोक शर्मा ने कहा कि यह कृत्य संपूर्ण समाज और राष्ट्र का अपमान है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
