Site icon Newsdiary24

प्रशासनिक फेरबदल: प्रियंक मिश्रा होंगे भोपाल के नए कलेक्टर , प्रदेश में 26 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

जीतेन्द्र सेन

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक गलियारे में बड़ी सर्जरी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के 26 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी भोपाल में देखने को मिला है। जहां साल 2013 बैच के ऊर्जावान अधिकारी प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।प्रियंक मिश्रा की वापसी और बड़ी जिम्मेदारीधार कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे प्रियंक मिश्रा अब राजधानी की कमान संभालेंगे। इससे पहले वे कटनी और धार जैसे जिलों में अपनी कार्यकुशलता साबित कर चुके हैं। भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को अब मुख्यमंत्री के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, उन्हें नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।जानकारी के लिए बता दें कि इन बड़े जिलों के भी बदले चेहरेसरकार द्वारा जारी सूची अनुसार,कई अन्य जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं: रीवा: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अब रीवा के नए कलेक्टर होंगे।सागर: प्रतिभा पाल को रीवा से हटाकर सागर का कलेक्टर बनाया गया है। शिवपुरी: अर्पित वर्मा को शिवपुरी की कमान दी गई है। नर्मदापुरम: सोमेश मिश्रा अब नर्मदापुरम के नए कलेक्टर होंगे।धार: राजीव रंजन मीना को धार जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिवालय में भी बड़ा बदलाव जिलों के अलावा मंत्रालय स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। लोक शिक्षण आयुक्त शिल्पा गुप्ता को अब गृह विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि गृह विभाग के सचिव अभिषेक सिंह को अब आयुक्त,लोक शिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।*अपर सचिव स्तर पर फेरबदल*:सोनिया मीणा को नर्मदापुरम कलेक्टर से हटाकर मंत्रालय में वित्त विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। इसी तरह, धरेंद्र कुमार जैन को उमरिया से हटाकर विमानन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

मुख्य बदलाव यह रहा

अधिकारी का नाम वर्तमान पद नई नियुक्ति प्रियंक मिश्रा कलेक्टर, धार कलेक्टर भोपालकौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर, भोपाल सचिव, मुख्यमंत्रीप्रतिभा पाल कलेक्टर, रीवा कलेक्टर, सागरनरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कलेक्टर, बैतूल कलेक्टर, रीवा शिल्पा गुप्ता आयुक्त, लोक शिक्षण सचिव, गृह विभाग शासन के इस आदेश को आगामी चुनावों और प्रशासनिक कसावट की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version